search

गुरुग्राम में पत्नी झगड़कर गई मायके, इधर नाराज पति ने फंदा लगाकर कर लिया सुसाइड

Chikheang 2025-12-22 01:38:04 views 1267
  

गुरुग्राम में झगड़कर पत्नी मायके गई तो शख्स ने फंदा लगाकर किया सुसाइड।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र के मोलाहेड़ा में दंपती के बीच घरेलू झगड़े के बाद पत्नी पड़ोस में स्थित मायके चली गई। इस पर पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद रविवार को स्वजन को सौंप दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृत युवक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कुनेटा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सुभाष के रूप में की गई। बताया जाता है कि सुभाष यहां पत्नी के साथ मोलाहेड़ा में किराये से रहते थे। कुछ दूरी पर ही पत्नी के मायके वाले भी रहते हैं। शनिवार को दिन में किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

इसके बाद पत्नी रूठकर मायके चली गई। रात में भी वहीं रही। रविवार सुबह जब लौटी तो पति को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। थाना पुलिस ने बताया कि अभी किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953