लीक हुआ अक्षय कुमार का Haiwaan लुक, प्रियदर्शन की मूवी में दिखेगा खतरनाक अंदाज?

deltin33 2025-12-21 19:07:19 views 258
  

अक्षय कुमार का न्यू लुक वायरल (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लगभग 16 साल के बाद अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी करती नजर आएगी। इससे पहले ये दोनों कलाकार 2008 में आई टशन में एक साथ दिखे थे। निर्देशक प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली मूवी हैवान (Haiwaan) की शूटिंग को हाल ही में अक्षय और सैफ ने पूरा किया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बीच सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस उनका हैवान का लुक बता रहे हैं। इस लुक में अक्की का अंदाज काफी खतरनाक नजर आ रहा है।  
हैवान से लीक हुआ अक्की का लुक

आने वाले समय में अक्षय कुमार कई फिल्मों में नजर आएंगे। जिनमें दो मूवीज उनके पसंदीदा फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हैं, जिनके नाम भूत बंगला और हैवान हैं। हाल ही में हैवान की शूटिंग खत्म हुई है और अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का फिल्म से लुक लीक हो गया है।

  

यह भी पढ़ें- छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए लौट रहे हैं \“खिलाड़ी भैया\“, Akshay Kumar को मिला टीवी पर सबसे अलग रियलिटी शो?  

दरअसल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अक्की की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह लंबे बाल और घनी दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। फैंस ऐसा दावा कर रहा है कि अक्षय का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म हैवान से है। हालांकि, अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।


#AkshayKumar\“s New Look for #Haiwaan directed by Priyadarshan sir ..

This look #AkshayKumar still has the Aura .. pic.twitter.com/SMa5y2MDdJ — Krishnematic (@krishnasinghc1) December 20, 2025


लेकिन अगर ऐसा सच में होता है तो यकीनन तौर पर प्रियदर्शन की हैवान में अक्षय का अंदाज का खतरनाक और धांसू नजर आएगा। फैंस अक्की के इस नए अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते अभिनेता की ये लेटेस्ट फोटो खूब वायरल हो रही है।  

  

गौर करें हैवान की तरफ तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा एक्ट्रेस सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि मूवी का जॉनन हॉरर और क्राइम थ्रिलर हो सकता है। शूटिंग के बाद फिलहाल हैवान की पोस्ट प्रोडक्शन काम जारी है।  
कब रिलीज होगी हैवान

हैवान की रिलीज डेट की को लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले साल 2026 के मध्य में इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। इससे पहले प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी भूत बंगला थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- खिलाड़ी कुमार के साथ 6 साल बाद वापसी कर रही एक्ट्रेस, एक दशक बाद अनीस बाजमी ने थामा हाथ
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
387491

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com