search

Snowfall in Himachal: क्रिसमस से पहले हिमाचल के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी, रोहतांग और शिंकुला में पर्यटकों की मस्ती

cy520520 2025-12-21 19:07:17 views 498
  

अटल टनल के पार लाहुल स्पीति में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।  



जसवंत ठाकुर, मनाली। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। लंबे अरसे बाद सूखे से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मनाली के पर्यटन स्थलों शिंकुला व रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरने का दौर शुरू हो गया है, जबकि घाटी में भी हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है।

हिमपात की उम्मीद लिए शिंकुला व रोहतांग गए पर्यटकों की मन्नत भी पूरी हो गई है। आज दर्रे में आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक उत्साहित हो उठे। क्रिसमस से पहले पहले बर्फबारी पर्यटकों के लिए खुशखबर है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बर्फ के फाहों में झूम उठे सैलानी

रविवार को रोहतांग व शिंकुला गए पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। रोहतांग दर्रे में आज फोर बाई फोर 277 पर्यटक वाहन पहुंचे। आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक उत्साहित हो उठे। पर्यटकों ने इन यादगार लम्हों को कैमरे में कैद किया। दूसरी ओर शिंकुला दर्रे में भी पर्यटकों ने दस्तक दी और बर्फ का आनंद उठाया। पर्यटकों ने यहां बर्फ में खूब अठखेलियां की।  
मनाली के होटलों में बढ़ी आक्यूपेंसी

सप्ताहांत के कारण मनाली के होटलों में आक्यूपेंसी 60 से 65 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते भारी संख्या में पर्यटक बर्फ का आनंद लेने कुल्लू मनाली आ रहे हैं। रविवार को अन्य राज्यों से लगभग 70 लग्जरी बसें मनाली पहुंची हैं, जबकि छोटे वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। होटल कारोबारी सुरेश, किशन व अंशुल का कहना है कि हिमपात होने की सूरत में पर्यटकों का सैलाब उमड़ेगा।
क्रिसमस पर्व पर मचेगा धमाल

पहाड़ों पर हिमपात का क्रम शुरू होने से व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद जगी है। मौसम सुहावना रहने की सूरत में कुल्लू मनाली में क्रिसमस पर्व पर धमाल मचेगी। मनाली प्रशासन ने माल रोड को सजाने का काम शुरू कर दिया है। पर्यटकों की क्रिसमस ईव को यादगार बनाने के लिए डीजे की विशेष व्यवस्था की गई है। मिशन अस्पताल मनाली में भी क्रिसमस पर्व की तैयारी चल रही है। अस्पताल परिसर को सजाया गया है।
28 दिसंबर तक बहाल रहेगा रोहतांग दर्रा

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कुल्लू ने रोहतांग दर्रे को 28 दिसंबर तक बहाल रखने का निर्णय लिया है। एसडीएम मनाली रमण कुमरा शर्मा ने कहा कि रोहतांग दर्रे की बहाली मौसम पर निर्भर रहेगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में फोरलेन पर महंगा हुआ सफर, सनवारा टोल प्लाजा पर संशोधित शुल्क लागू, छोटे वाहन के 40 रुपये ज्यादा लगेंगे

यह भी पढ़ें: शिमला में क्रिसमस व नववर्ष के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग, पर्यटकों के लिए डाइन एंड डांस पार्टी व बोन फायर सहित खास आयोजन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737