search

Hyundai Exter के CNG वेरिएंट को ले आएं घर, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

deltin33 2025-12-21 15:32:48 views 893
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल हुंडई मोटर इंडिया की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Exter को CNG के साथ भी ऑफर किया जाता है। एसयूवी के सीएनजी वर्जन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद सात सालों के लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Hyundai Exter CNG Price

हुंडई की ओर से एक्‍सटर के सीएनजी वर्जन को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 62 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 42 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 7.91 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Hyundai Exter के CNG वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.91 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.91 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 11131 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.91 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 11131 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Exter के CNG वेरिएंट के लिए करीब 2.43 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 10.34 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

Hyundai की ओर से Exter को एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Fronx, Kia Sonet, Tata Nexon के अलावा Renault Kiger, Nissan Magnite जैसी एसयूवी के साथ होता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521