search

Fog In UP: गोरखपुर में खराब मौसम से उड़ानें प्रभावित, दिन भर परेशान हुए यात्री; बिगड़ा शेड्यूल

cy520520 2025-12-21 12:36:37 views 720
  

गोरखपुर एयरपोर्ट। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। UP flight delays: खराब मौसम के चलते शनिवार को भी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली और मुंबई से आने वाली कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, वहीं गोरखपुर से रवाना होने वाली फ्लाइटों में भी विलंब दर्ज किया गया। उड़ानों के समय में बदलाव होने से यात्री परेशान हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह 10:50 बजे की जगह करीब 11:44 बजे पहुंची। इसी तरह दिल्ली से आ रही इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट, जो शाम 4:10 बजे पहुंचनी थी, वह करीब 5:28 बजे उतरी।

प्रस्थान करने वाली उड़ानों पर भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे की बजाय 1:02 बजे रवाना हुई। इसके अलावा कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 3:50 के स्थान पर 4:48 बजे उड़ान भर सकी।

यह भी पढ़ें- Indian Railway News: रात दस से 12 बजे तक की ट्रेनों के लिए सुबह नौ बजे तक होगा आवेदन, 22 से लागू हो जाएगा आवेदन देने समय

दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट भी निर्धारित समय 4:40 बजे से देरी से रवाना होकर शाम 6:22 बजे उड़ान भर पाई। उड़ानों में देरी की वजह से एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737