search

Weather Updates: यूपी के 10 जिलों में शीत और 9 में अति शीत दिवस, कानपुर में घने कोहरा का अलर्ट

LHC0088 2025-12-21 10:07:50 views 1253
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार को भी दिन में धूप निकली रही। लगभग चार घंटे तक सूरज के चमकने से दिन का तापमान लगभग डेढ़ डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18.9 पर पहुंच गया। इसके बावजूद पहाड़ों से आ रही सर्द हवा के कारण दिन में भी लोगों ने ठिठुरन महसूस की है। मौसम विभाग ने भी दिन के तापमान को सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री कम बताया है। बादलों की आवाजाही जारी रहने से बादलों के छंटने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बादलों के छंटते ही सर्द हवा का आना बढ़ जाएगा। इससे सर्दी का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें




पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को हवा की रफ़्तार भी धीमी हो गई है। बीती रात में कोहरा बहुत घना रहा और सुबह दस बजे तक इसका असर बना रहा। दिन का तापमान बढ़ने की वजह से शीत दिवस की स्थितियां पूरी तरह से नहीं बन सकीं। इसके बावजूद सर्द हवा का बहना जारी है। दिन में हवा की रफ्तार थोडी धीमी रही लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार की देर रात बादलों के कमजोर पड़ने के आसार हैं। इसके बाद हवा का आना बढ़ जाएगा। धूप रहने के कारण दिन में तापमान बढ़ा है। शुक्रवार के 17.5 डिग्री के मुकाबले दिन का तापमान 18.9 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान शनिवार को 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।


शीत दिवस नहीं बना


डा. पांडेय ने बताया कि शीत दिवस की स्थितियां तब बनती हैं जब दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री कम होकर और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाता है। शनिवार को न्यूनतम तापमान तो कम रहा है लेकिन दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा है। एयरफोर्स स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 9.2 और अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।



प्रदेश के कई जिलों में शीत दिवस की स्थितियां रहीं

डा. पांडेय ने बताया कि प्रदेश में कई स्थानों पर जमीनी सतह से कुछ ऊंचाई पर ठहरी कोहरे की परत के कारण धूप नहीं निकली। इससे लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, बहराइच, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बस्ती, बरेली, शाहजहांपुर एवं नजीबाबाद में अति शीत दिवस और हरदोई, बलिया, चुर्क, गोरखपुर, प्रयागराज, गाज़ीपुर, मुरादाबाद, इटावा एवं आगरा में शीत दिवस की स्थिति रही है।


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, लेकिन राहत की उम्मीद नहीं



उन्होंने बताया कि 20 से 23 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इस दौरान कानपुर व आस - पास में हवा की रफ्तार बहुत कम बनी रहेगी। तेज हवा नहीं चलने से कोहरा बना रहेगा। जिससे अगले तीन से चार दिनों तक घना कोहरा बरकरार रहेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138