search

अरुणाचल की ईटानगर नगर निगम में भाजपा जीती, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

Chikheang 2025-12-21 05:06:17 views 797
  

अरुणाचल की ईटानगर नगर निगम में भाजपा जीती, कांग्रेस का नहीं खुला खाता (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, ईटानगर। ईटानगर नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है। पासीघाट नगर परिषद (पीएमसी) में पीपुल्स पार्टी आफ अरुणाचल (पीपीए) को सफलता मिली है। अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को स्थानीय चुनावों के परिणाम घोषित किए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राज्य चुनाव आयोग के सचिव तारू तलो ने बताया कि भाजपा ने ईटानगर नगर निगम चुनावों में 20 में से 14 सीटें जीती हैं। राकांपा ने तीन, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने दो सीटें जीती हैं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती।

पीपीए ने पासीघाट नगर परिषद में आठ वार्डों में से पांच पर जीत दर्ज की। भाजपा ने दो सीटें जीतीं जबकि एक निर्दलीय को जीत मिली। कांग्रेस ईटानगर और पासीघाट दोनों नगर निकायों में एक भी सीट जीतने में असफल रही।

ईटानगर नगर निगम और पीपीए के चुनाव ईवीएम से हुए थे। पंचायत निकायों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। इनमें 186 जिला परिषद सदस्य सीटें और 1,947 ग्राम पंचायत सदस्य सीटें शामिल हैं।

पंचायत निकायों के चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से हुए थे। परिणाम आने में देरी होगी। पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव 15 दिसंबर को हुए थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953