search

आस्था पर प्रहार: 177 साल पुराने ऐतिहासिक झंडी स्थल के साथ तोड़फोड़, श्रद्धालुओं में आक्रोश

cy520520 2025-12-21 04:36:31 views 855
  

क्षति‍ग्रस्‍त स्‍थल



संवाद सहयोगी, जागरण, बिसौली। नगर की धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत को गहरी ठेस पहुंचाने वाली एक अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। प्राचीन रामलीला कमेटी के मैदान में स्थित लगभग 177 वर्ष पुराने झंडी स्थल को अराजक और असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अज्ञात लोगों ने न केवल झंडी स्थल पर बने चबूतरे को तोड़ डाला, बल्कि वहां स्थापित राम दरबार एवं गणेश जी की टाइल्स की प्रतिमाओं को भी तोड़कर उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही नगर में रोष फैल गया। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस ऐतिहासिक धरोहर के साथ की गई तोड़फोड़ से श्रद्धालुओं में गहरा दुख और आक्रोश व्याप्त है।

सूचना मिलते ही रामलीला कमेटी के महामंत्री नीरज पाराशरी अपनी पूरी टीम के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। महामंत्री ने बताया कि कुछ शराबियों और असामाजिक तत्वों द्वारा रामलीला मैदान को शराब पीने का अड्डा बना लिया गया था। जब उन्हें समझाया गया कि यह स्थल प्रभु श्रीराम की लीला, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का केंद्र है तथा यहां इस प्रकार की गतिविधियां अनुचित हैं, तो वे लोग विवाद पर उतर आए थे।

महामंत्री नीरज पाराशरी ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी शिकायत से नाराज होकर असामाजिक तत्वों ने बीती रात झंडी स्थल को निशाना बनाया और यह घिनौना कृत्य अंजाम दिया। झंडी स्थल वर्षों से नगरवासियों की आस्था का प्रतीक रहा है और पीढ़ियों से श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

घटना के बाद रामलीला कमेटी सहित नगर के संभ्रांत नागरिकों ने दोषियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बढ़ेंगे।नगरवासियों ने प्रशासन से झंडी स्थल की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की सूचना पर मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष जगतपाल मिश्रा, बृजवासी मिश्रा, नीरज पाराशरी, अजय मिश्रा, प्रभाकर, मुकेश मिश्रा, जीतेश मिश्रा, गिरीश मिश्रा, मुनीश मिश्रा, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र मिश्रा, ठाकुर राजेश सिंह, माधव यादव, श्याम सिंह यादव, नन्हे यादव सहित आसपास के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रोष व्यक्त किया।

  

यह भी पढ़ें- बदायूं में सहायक परियोजना अधिकारी को बंधक बनाकर लाइसेंसी पिस्टल समेत लाखों की लूट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737