cy520520 • 2025-12-21 02:37:57 • views 1232
नई दिल्ली। 68 प्रतिशत रियल एस्टेट डेवलपर्स ने कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान घरों की कीमतों में पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होने की उम्मीद जताई है। रियल एस्टेट डेवलपर्स के संगठन क्रेडाई और सीआरई मैट्रिक्स की ओर से नवंबर-दिसंबर के दौरान 647 भागीदारों पर किए गए एक सर्वे की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रतिशत डेवलपर्स का मानना है कि घरों की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी। तीन प्रतिशत ने कीमतों में 15-25 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है। 18 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने आवास कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत के बीच वृद्धि की उम्मीद जताई है, जबकि 46 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना है कि दरें 5-10 प्रतिशत के बीच बढ़ेंगी।
केवल आठ प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कीमतों में नकारात्मक वृद्धि की बात कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो-तिहाई डेवलपर 2026 में आवासीय क्षेत्र के लिए सकारात्मक ²ष्टिकोण रखते हैं। |
|