search

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित, बच्चों संग घर से भेज दिया मायके

Chikheang 2025-12-20 23:07:06 views 908
  

दहेज के लिए विवाहिता को बच्चों संग घर से निकाला।



जागरण टीम, बाराबंकी। दहेज में दस लाख की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालीजन ने विवाहिता को मुम्बई में प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। उसको दो बच्चों के साथ मायके भेज दिया। वहीं एक विवाहिता ने ससुरालीजन की प्रताड़ना से आजिज होकर मायके चली आयी। दोनों प्रकरण में पुलिस ने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हैदरगढ़ ब्रम्हनान वार्ड निवासी अब्दुल अतीक की पुत्री रुकसाना का निकाह लोहिया वार्ड के मोहम्मद मरगूब कुरैशी से वर्ष 2013 में हुआ था। वर्तमान समय ससुरालीजन मुंबई (महाराष्ट्र) में रहते हैं।

रुकसाना का आरोप लगाया है कि ससुरालीजन दहेज में दस लाख रुपये की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। मायका पक्ष मांग पूरी नहीं कर सके तो ससुरालीजन ने रुखसाना को प्रताड़ित करके घर से निकालकर दो बच्चों सहित फ्लाइट से मुंबई से घर भेज दिया।

कोतवाली निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति, सास-ससुर सहित नौ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बिंदौरा में मसौली के बनियातारा निवासी हरिशचन्द वर्मा की पुत्री रूपा की शादी गहरेला के निवासी विकास वर्मा के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। पीड़िता के पिता ने क्षमता के अनुसार दान उपहार दिया था, लेकिन ससुरालीजन कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर मारने पीटते थे।

पति विकास वर्मा, जेठ आकाश, सास दुलारी, ससुर जगन्नाथ, जेठानी शिल्पा, ननद ममता आदि सभी ने 30 नवंबर को रूपा को मारा पीटा और हत्या की धमकी देकर कार व सोने की चेन मांगा। जिसके बाद पीड़ता अपने मायके चली गई, पीड़िता ने मसौली में आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953