search

Panchayat Elections 2026: मतदाता सूची से 43,710 डुप्लीकेट नाम हटाए, टूंडला तहसील में सबसे अधिक मिले

deltin33 2025-12-20 18:37:41 views 1244
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदाता सूची वृहद पुनरीक्षण अभियान में 43,710 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। उनके नाम मतदाता सूचियों से काट दिए गए हैं। सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता टूंडला तहसील क्षेत्र में पाए गए। जबकि कुल 46,809 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 13,53725 हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता टूंडला तहसील क्षेत्र में पाए गए

राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन को जिले की कुल 564 ग्राम पंचायतों में 2,19425 मतदाताओं के डुप्लीकेट होने की आशंका जताते हुए सूची भेजी थी। सूची में दिए गए नामों की जांच बीएलओ और अन्य अधिकारियों से कराई गई तो 1,75550 लाख मतदाता वैध पाए गए। बाकी मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। दूसरी तरफ वृहद पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) शुरू होने से पहले कुल मतदाताओं की संख्या 13 लाख 6916 थी। अभियान के दौरान इसमें 18,9641 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। 27,975 लोगों ने अपने नाम पता आदि में संशोधन कराया।
46,809 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, अब कुल संख्या 13,53725

इसके अलावा अलग-अलग मामलों में 1,42832 मतदाताओं के नाम काटे गए। मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या फिरोजाबाद ब्लाक में 5,48 प्रतिशत बढ़ी है। इसके बाद बारी जसराना ब्लॉक की बारी है, जहां 5.11 प्रतिशत मतदाता बढ़े। दावे-आपत्तियों के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा। छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

तहसीलों में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या



तहसील- डुप्लीकेट मतदाता, वैध मतदाताओं की संख्या
टूंडला, 13,468, 25003
फिरोजाबाद, 7366, 47636
जसराना, 4926, 38876
शिकोहाबाद, 8949, 31047
सिरसागंज, 9001, 32998

4,3710 1,75550

ब्लॉकवार बढ़े मतदाताओं की संख्या
ब्लॉक, मतदान केंद्र, बूथ, पहले मतदाताओं की संख्या, जुड़े मतदाता, कुल मतदाताओं की संख्या, वृद्धि प्रतिशत
अरांव, 98, 202, 1,16179, 16,632, 1,19773, 3,09
एका, 113, 251, 1,47740, 21,448, 1,54967, 4,89
जसराना, 84, 173, 1,01116, 14,772, 1्र,62,84, 5,11
टूंडला, 158 308, 1,74503, 27, 977, 1,79235, 2.71
नारखी, 116, 255, 1,52647, 21,568 1,57832, 3,40

फिरोजाबाद, 138, 290, 1,80038, 26,628, 1,89901, 5,48
मदनपुर, 156, 293, 1,65088, 22,245, 1,67052, 1,19
शिकोहाबाद, 121, 252, 1,45205, 20,760, 1्र,49871, 3,21
हाथवंत, 98, 219, 1,24400, 17, 611 1,28810, 3,55
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521