search

उधमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, साइबर ठगी की शिकार होने के बाद से चल रही थी परेशान

Chikheang 2025-10-6 18:06:07 views 1264
  संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदे से लटकी मिली विवाहिता।





जागरण संवाददाता, उधमपुर। उधमपुर के रौंदोमेल इलाके में शनिवार शाम को एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मृत पाया जाना इलाके में सनसनी फैलाने वाला मामला बन गया है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय संतोष देवी के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के ससुर का दावा कि संतोष देवी के साथ लगभग 1.17 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। जिसे लेकर वह परेशान थी और यह आत्महत्या का कारण हो सकता है। वहीं, मायके वालों ने मामले की जांच कर ने की मांग की है।



मृतका के मायके वालों ने बताया कि संतोष देवी का विवाह सात-आठ साल पहले हुआ था। पति हैदराबाद में पल्लेदारी का काम करता है और इस समय वह वहां पर है। उसने बताया कि घटना वाले दिन सुबह उसकी देवरानी ने फोन किया था। हाल पूछने पर कहा कि वह ठीक है और सो रही है।

दोपहर ढाई बजे फिर फोन किया गया तो मृतका की मौत की जानकारी मिली। उन्होंने बताया फोन करने पर संतोष फोन नहीं उठाती थी, फोन उसका ससुर का देवरानी उठाते थे। वहीं, ससुर ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे।



घर में केवल सास और देवरानी मौजूद थे, जो वर्षा के कारण भीगे घास को पलटने के लिए बाहर गए थे। इसी बीच संतोष ने चादर से फंदा कर लगा आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953