search

अलका लांबा के खिलाफ आरोप तय, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला

cy520520 2025-12-20 14:36:22 views 688
  



विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में आरोप तय कर दिए हैं। यह मामला जुलाई 2024 का है, जब महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अदालत ने माना कि प्रारंभिक साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोप तय करने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं।  दिल्ली पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था भंग हुई और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की एवं हमला किया गया।

इसी सिलसिले में अलका लांबा समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले में अदालत में नियमित सुनवाई होगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत सबूतों और गवाहों के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोहरे के साथ ही सांस लेना भी दुश्वार, 16 इलाकों में AQI गंभीर; 24 जगहों पर ‘बहुत खराब’
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737