search

Photos: एपस्टीन फाइल्स में सबसे बड़ा खुलासा, हॉट टब में नहाते दिखे क्लिंटन; इन हस्तियों की भी तस्वीरें आई सामने

cy520520 2025-12-20 13:11:38 views 552
  

एपस्टीन फाइल में हुआ बड़ा खुलासा। (फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच के तहत तीन लाख दस्तावेज जारी कर दिए हैं। इन दस्तावेजों ने से कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सामने आए दस्तावेजों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, हॉलीवुड एक्टर क्रिस टकर, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू जैसे बड़ी हस्तियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक तस्वीर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन बाथ टब में नहाते नजर आ रहे हैं।

  

बता दें कि क्लिंटन कुछ लड़कियों के साथ पूल में नहाते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले ये तस्वीरें चार सेट में जारी की गईं। इसके कुछ समय बाद 1 और सेट जारी किया गया।

  

बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर 3500 से अधिक फाइलें हैं, जिनमें 2.5 जीबी से अधिक तस्वीरें और दस्तावेज शामिल हैं। लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि ये फोटो कहां से ली गई हैं।

  

दावा किया जा रहा है कि इन दस्तावेजों में 254 मालिश करने वाली महिलाओं के नाम वाली सात पेज की लिस्ट पूरी तरह से ब्लैक आउट की गई है। इसके साथ ही स्पष्टीकरण दिया गया है कि संभावित पीड़ितों की जानकारी की सुरक्षा के लिए संपादित किया गया है।

  

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एपस्टीन की जांच से जुड़े रिकॉर्ड्स को रिलीज़ होने से रोकने के लिए महीनों तक लड़ाई लड़ी। बता दें कि एपस्टीन की 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मौत हो गई थी।

  

बाद में दबाव में आकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पिछले महीने एक कानून पर साइन किए, जिसमें इन डॉक्यूमेंट्स को पब्लिश करना जरूरी था। शुक्रवार को ही इन दस्तावेजों को जारी करने की आखिरी तारीख थी।

  

इस मामले को लेकर डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने फॉक्स एंड फ्रेंड्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि शुक्रवार को कई लाख डॉक्यूमेंट्स जारी किए जाएंगे और आने वाले हफ्तों में कई लाख और जारी किए जाएंगे।

उधर, डेमोक्रेटिक सीनेट माइनॉरिटी लीडर चक शूमर ने इस आंशिक रिलीज की निंदा की। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह डोनल्ड ट्रंप को उनके बुरे अतीत से बचाने के लिए सिर्फ एक कवर-अप है।

यह भी पढ़ें- जेफ्री एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 नई तस्वीरें जारी, बिल गेट्स और नोम चॉम्स्की जैसी हस्तियां शामिल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737