search

Weather Update Mathura: ठंड और गलन से कांपे हाड़, कैसा रहेगा आज मौसम का हाल; लेटेस्ट अपडेट

LHC0088 2025-12-20 13:09:13 views 1246
  

मथुरा में छाया कोहरा।



जागरण संवाददाता, मथुरा। चार दिन से मौसम में लगातार कोहरा छाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार की रात आठ बजे से ही आबादी क्षेत्र में कोहरा छाने लगा। कोहरे के गुबार राहों पर उड़ रहे थे। हाईवे व यमुना एक्सप्रेसवे पर तो घना कोहरा छाने से आवागमन प्रभावित हो गया। भीषण ठंड व गलन से लोगों के हाड़ कांपते रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चार दिन से लगातार पड़ रहे कोहरा से आवागमन प्रभावित

मंगलवार से जिले में कोहरा लगातार छा रहा है। गुरुवार की रात खासी ठंडी रही। मध्य रात के बाद घना कोहरा छा गया। सुबह 10 बजे तक कोहरा की चादरें तनी रहीं। वहीं सुबह ठंड अधिक रही। हवा के साथ गलन होने से लोगों के हाड़ कंपकंपाते रहे। धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली। शाम चार बजे के बाद धूप का असर कम हो गया। ठंड से बचाव के लोग इंतजाम करते दिखाई दिए। शाम छह बजे के बाद ठंड के तेवर फिर आक्रामक हो गए। रात आठ बजे के बाद शहरी क्षेत्र में कोहरा की चादर तनने लगीं।
न्यूनतम तापमान रहा नौ डिग्री सेल्सियस, 22 अधिकतम

हवा के साथ कोहरे का धुंधलका बाजार की ओर रुख करता दिखाई दिया। अचानक कोहरा को देख लोग जल्दी दुकानें बंद कर अपने घरों को चले गए। कुछ देर में कोहरा आबादी से लेकर हाईवे व यमुना एक्सप्रेसवे पर छा गया। दोपहिया वाहनों से गंतव्य को जा रहे लोग कोहरा एवं गलन के कारण खुद को असहज महसूस करते दिखाई दिए। अनेक लोगों ने ढाबों पर जलते अलाव पर शरीर को सेका। इसके बाद गंतव्य को बढ़े।

यह भी पढ़ें- UP Weather: बचकर रहें, मौसम का रेड अलर्ट... 20 दिसंबर को इन शहरों में आफत बनेगी कोल्ड वेव और छाएगा घना कोहरा!

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी के आसार

यह भी पढ़ें- Weather Alert: कानपुर में दो दिन भीषण ठंड, मौसम विभाग की चेतावनी, गिरेगा पाला
बसों में सफर करने वाले यात्री परेशान

वहीं बसों से सफर कर रहे लोगों के शरीर में शीत हवा चुभ रही थी। कार पहिया सवार लोग तो कोहरे में हादसे की आशंका को लेकर सशंकित दिखाई दिए। हाईवे पर वाहनों की गति भी कम नजर आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में शीत हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126