search

UP Weather: बचकर रहें, मौसम का रेड अलर्ट... 20 दिसंबर को इन शहरों के में आफत बनेगी कोल्ड वेव और छाएगा घना कोहरा!

deltin33 2025-12-20 12:06:11 views 646
  

UP Weather Update: कोहरा।



जागरण टीम, लखनऊ। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी पूरब से पश्चिम तक के 40 से अधिक जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमालय के ऊंचाई वाले पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम एक और बदलाव के लिए तैयार हो रहा है। घना कोहरा और बादलों की मौजूदगी शुक्रवार को भी सुबह से ही बनी रही। दोपहर एक बजे के बाद सूरज ने दस्तक दी तो दिन का तापमान चौबीस घंटे में 2.2 डिग्री बढ़ गया लेकिन अब भी दिन का पारा सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे बना हुआ है। शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी हवा की गति भी छह किमी प्रति घंटा तक रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
40 जिलों के लिए अत्यधिक शीत दिवस की चेतावनी


तराई और पूर्वी यूपी समेत लगभग 40 जिलों के लिए अत्यधिक शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसकी वजह से सोमवार से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। तीन दिन बाद से कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।
कानपुर का मौसम



मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सर्द हवा का चलना अब धीरे-धीरे बढ़ जाएगा। शनिवार को शीत दिवस के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री कम होकर जब 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला जाता है तब शीत दिवस की स्थितियां बनती हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी के आसार

यह भी पढ़ें- Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा में अचानक बदलेगा मौसम! पश्चिमी विक्षोभ बूंदाबांदी की संभावना, जारी हुआ अलर्ट

शीत दिवस में पाला गिरना होगा शुरू


पहाड़ों जैसी सर्द हवा शुक्रवार की शाम से कानपुर में भी बहने लगी है। दोपहर में निकली धूप की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री से बढ़कर शुक्रवार को 17. 5 पर पहुंच गया लेकिन सर्द हवा चलना शुरू होने के बाद अब मौसम विभाग ने शनिवार को शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को एयरफोर्स स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 9.2 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, लेकिन राहत की उम्मीद नहीं

डॉक्टर एसएन पांडेय ने बताया कि 20 से 23 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इस दौरान कानपुर व आस-पास में हवा की रफ्तार बहुत कम बनी रहेगी। तेज हवा नहीं चलने से कोहरा बना रहेगा। जिससे अगले तीन से चार दिनों तक घना कोहरा बरकरार रहेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521