search

41 साल से लापता मौलाना के मामले में अब 6 जनवरी होगी को सुनवाई, 1984 में हुई थी उम्र कैद की सजा

LHC0088 2025-12-20 05:06:18 views 1249
  



विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट लापता मौलाना खुर्शीद जमाल कादरी के मामले में अब छह जनवरी 2026 को सुनवाई करेगा। प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज आपराधिक मामले में उसे वर्ष 1984 में उम्र कैद की सजा सुनवाई गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी वर्ष उसने हाई कोर्ट में अपील दायर की। इसी अपील के लंबित रहने पर जमानत मिलने के बाद मौलाना गायब है। कोर्ट ने वारंट जारी किया है लेकिन प्रदेश की पुलिस उसका पता लगा कर पेश करने में अब तक नाकाम रही है।

न्यायमूर्ति जेजे मुनीर तथा न्यायमूर्ति संजीव कुमार की खंडपीठ ने डिप्टी सालिसिटर जनरल से जानकारी मांगी थी। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि किस एजेंसी को कादरी को पकड़कर पेशी की जिम्मेदारी दी जाए। अभी संबंधित एजेंसी तय नहीं हो सकी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138