cy520520 • 2025-12-20 04:07:07 • views 1168
VHP के चितरंजन बने झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री
संजय कुमार, रांची। विश्व हिंदू परिषद की मेरठ में चल रही तीन-दिवसीय प्रन्यासी मंडल की बैठक के अंतिम दिन शुक्रवार को कई पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया गया। बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक किशन प्रजापति को बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं वर्तमान राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया को इंद्रप्रस्थ क्षेत्र का क्षेत्र संगठन मंत्री बनाया गया है। इंद्रप्रस्थ क्षेत्र में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रांत आता है। इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के वर्तमान संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का क्षेत्र संगठन मंत्री बनाया गया।
इस क्षेत्र में मेरठ, बृज और उत्तराखंड प्रांत आता है। अनिरुद्ध पंडित को मुंबई क्षेत्र का संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं दक्षिण बिहार के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार को झारखंड का प्रांत संगठन मंत्री बनाया गया वहीं झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह को उत्तर बिहार के प्रांत संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया है।
(देवी सिंह, उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री)
उत्तर बिहार के प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ को दक्षिण बिहार का प्रांत संगठन मंत्री बनाया गया। गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह संगठन मंत्री दिपेश को प्रांत संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। छत्तीसगढ़ के प्रांत मंत्री विभूति पांडेय को भोपाल क्षेत्र का सेवा प्रमुख बनाया गया।
विवेक कुलकर्णी को बजरंग दल का राष्ट्रीय सह संयोजक बनाया गया। इसी तरह अनुज वालिया को भोपाल क्षेत्र का बजरंग दल संयोजक और डाक्टर राजकुमार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का गोरक्षा प्रमुख बनाया गया।
यह भी पढ़ें- Jharkhand Politics: रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण कराने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई, बाबूलाल ने सीएम को लिखा पत्र
यह भी पढ़ें- Ranchi फ्लैट देने के नाम पर ठगी, तीन आरोपितों के खिलाफ कोर्ट ने लिया संज्ञान
यह भी पढ़ें- Ranchi टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर आर्मी जवान ने युवती से किया दुष्कर्म, आरपीएफ ने दबोचा |
|