search

24 दिसंबर से पांच दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव शुरू, लोगो- पोस्टर और थीम सॉन्ग लॉन्च

deltin33 2025-12-20 01:37:09 views 877
  



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सावित्री बाई फुले राजकीय पालिटेक्निक के मैदान में 24 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले आजमगढ़ महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है।

डीएम रविंद्र कुमार एवं एसपी डा. अनिल कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आजमगढ़ महोत्सव-2025 के लोगो, पोस्टर तथा थीम सांग को लांच किया।

डीएम ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान मनोरंजन के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। मनोरंजन कार्यक्रम में बाहर के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

मेला ग्राउंड में फूड कोर्ट, झूले तथा ओडीओपी के प्रोडक्ट्स और स्थानीय बिजनेसमैन को भी प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है। जिससे वे बेचने वाली सामग्री का स्टाल लगाएं। डीएम ने बताया कि पूर्व में कुछ शिकायतें रही हैं। जिसके परिपेक्ष्य में निर्णय लिया गया है कि पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसमें कहीं से भी किसी प्रकार के चंदे की व्यवस्था नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक धनराशि से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। बाहर से आने वाले कलाकारों को यहां के निजी संस्थानों द्वारा उनके खर्च का वहन किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आजमगढ़ महोत्सव-2025 को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम एफआर गंभीर सिंह, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी नवीन कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
पांच दिन तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे जनपदवासी-

मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी।बताया कि बताया कि 24 दिसंबर को चार से सात बजे तक स्कूली बच्चों के कार्यक्रम और स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। शाम सात से नौ तक अंजुम रहबर व अन्य द्वारा गजल संध्या की प्रस्तुति की जाएगी।

25 दिसंबर को चार से सात बजे तक स्कूली बच्चों के कार्यक्रम व स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। शाम सात से नौ बजे तक हरिहरपुर संगीत घराना के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। 26 दिसंबर को चार से सात बजे तक स्कूली बच्चों के कार्यक्रम व स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति।

शाम सात से नौ बजे तक डा. सुनील जोगी, शंभू शिखर, सर्वेश अस्थाना, प्रियांशु गजेंद्र, नीलू, ट्रिपल मेडल माणिक दुबे, विकास बौखल व अन्य कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 27 दिसंबर को चार से सात बजे तक स्कूली बच्चों के कार्यक्रम व स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

शाम सात से नौ बजे तक जतिन निगम द्वारा बालीवुड नाइट की प्रस्तुति की जाएगी। 28 दिसंबर को अंतिम दिन शाम चार से सात बजे तक स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और सात से नौ बजे तक अरविंद अकेला, डिंपल सिंह द्वारा भोजपुरी नाइट का कार्यक्रम होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131