search

लखनऊ में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चालक की इलाज के दौरान मौत

deltin33 2025-12-20 01:07:20 views 961
  



संवाद सूत्र, काकोरी (लखनऊ)। आउटर रिंग रोड पर स्थित उदितखेड़ा गांव अंडरपास के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार राजगीर मिस्त्री को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया और करीब दस मीटर तक घिसटता चला गया। इसके बाद ट्रक के पहिये के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान दुलागंज निवासी 55 वर्षीय विनोद यादव के रूप में हुई है। वह पेशे से राजगीर मिस्त्री थे और शुक्रवार सुबह बाइक से काम पर जा रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी दौरान उदितखेड़ा अंडरपास के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गए और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी नीलम, दो बेटे और एक बेटी हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521