search

दिल्ली-दून हाईवे पर गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से छात्र घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Chikheang 2025-12-19 22:37:28 views 1122
  



संवाद सूत्र, दौराला। दिल्ली दून हाईवे स्थित वलीदपुर गांव के सामने छात्र की बाइक में शुक्रवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खतौली के लोहड्डा गांव निवासी घायल छात्र के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा आदित्य शुक्रवार को वह अपनी बाइक पर सवार होकर कालेज जा रहा था। वलीदपुर गांव के सामने गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। छात्र की अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। पिता ने थाने पर तहरीर दी है। दौराला इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कोहरा शुरू होते ही ट्रैक्टर ट्राली पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप

कोहरे से होने वाली दुर्घटना को रोकने व सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल अधिकारियों ने किसानों के ट्रैक्टर ट्राली, बुग्गी पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए। वाहन चालकों को गन्ने से भरे वाहनों के पीछे रेडियम लगा कपड़ा लगाने के निर्देश दिए, जिससे पीछे से आ रहे वाहन कोहरे के कारण एक दूसरे से न टकराए।

प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र खोखर ने किसानों से साफ व ताजा गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करने की अपील की, साथ ही कहा कि जो किसान साफ गन्ने की आपूर्ति करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र पूनिया, आदेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953