search

अयोध्या में सपा नेता राजा मानसिंह का आलीशान कार्यालय कुर्क, कई और संपत्तियां भी होंगी जब्त

cy520520 2025-12-19 21:37:30 views 1248
  

सपा नेता राजा मानसिंह का आलीशान कार्यालय कुर्क।



संवाद सूत्र, अयोध्या। प्रॉपर्टी में निवेश कराने के नाम पर लोगों को ठगने वाले सपा नेता राजा मानसिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है। सपा नेता का निर्माणाधीन होटल कुर्क करने के बाद अब उसका सरियांवा स्थित आलीशान निजी कार्यालय भी पुलिस ने कुर्क कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निजी कार्यालय के वृहद क्षेत्र में आवासीय कमरे भी हैं। करीब पांच हजार वर्गफीट में बने इस भवन की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इसी कार्यालय से वह पार्टी की गतिविधियों के नाम पर ठगी का कुचक्र रचता था।

मानसिंह सहित उसके गिरोह के जुड़े अन्य 15 लोगों की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। मानसिंह समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य है।

ठगी का जाल फैलाने एवं लोगों को प्रभावित करने के लिए मानसिंह अपने गिरोह के लोगों को फर्जी पुलिस कर्मी बनाकर भी इस्तेमाल करता था। थाना रामजन्मभूमि प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की है।

उनके साथ नायब तहसीलदार सोहावल रिशू जैन एवं थाना प्रभारी पूराकलंदर मनोज कुमार शर्मा भी शामिल रहे। प्रापर्टी में निवेश कराने के नाम पर लोगों को ठगने के मामले में मान सिंह एवं उसकी पत्नी नीतू सिंह सहित 15 लोग जेल में बंद है।

इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत है, जिसकी विवेचना थाना रामजन्मभूमि प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला कर रहे हैं। गुरुवार को एसडीएम सोहावल सविता राजपूत और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में पहुंची पूराकलंदर एवं थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने रायबरेली हाईवे पर अमौना स्थित मान सिंह एवं उसकी पत्नी नीतू के स्वामित्व वाले निर्माणाधीन होटल को कुर्क किया था।

करीब 16 हजार वर्ग फीट में बन रहे इस होटल की कीमत 14 करोड़ रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सपा नेता की अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737