search

बढ़ गई ठंड, भागलपुर डीएम ने लिया कड़ा एक्शन, अब नहीं चलेगी शिक्षण संस्थानों की मनमर्जी

Chikheang 2025-12-19 21:06:57 views 1235
  

Weather forecast Bihar Bhagalpur कटिहार जिले के फलका प्रखंड में ठंड में कुछ यूं स्‍कूल जाते द‍िखे स्‍कूली बच्‍चे।



जागरण संवाददाता, भागलपुर। Weather forecast Bihar Bhagalpurजिले में ठंड के साथ घने कोहरे का असर लगातार गहराता जा रहा है। गुरुवार को दर्ज मौसम आंकड़ों के आधार पर कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे पूरे इलाके में ठंड और नमी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कोहरे के आगोश में रहेगा शहर, बढ़ेगी ठिठुरन

गुरुवार को भागलपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। शुक्रवार को तो सुबह से ही ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है। कोहरा छाया हुआ है। यही हाल शनिवार को भी रहने वाला है। ठंड में बढ़ोतरी होगी।
दृश्यता रहेगी बेहद कम

ठंड और कोहरे को देखते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी ने कड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार को कटिहार और सुपौल में स्कूल में प्रार्थना के समय कई विद्यार्थी बेहोश होकर गिर गए थे। जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निर्देश जारी किया है। आदेश दिया है कि सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक ही शिक्षण संस्थानों को संचालित करें। यह आदेश 25 दिसंबर तक के लिए है। उसके बाद समीक्षा होगी, फिर नया आदेश जारी किया जाएगा।
10.8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

मौसम रिकार्ड के अनुसार सुबह 6:40 बजे सापेक्ष आर्द्रता 96 प्रतिशत रही, जिसके चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 1:40 बजे आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे दिन में भी वातावरण में नमी बनी रही। इस दौरान पश्चिमी दिशा से 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिसने ठंड के असर को और बढ़ा दिया।
लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है

मौसम विज्ञान केंद्र सबौर के अधिकारी के अनुसार अधिक नमी और कम हवा की गति के कारण कोहरा देर तक टिक रहा है। सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ रही है और लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। मौजूदा परिस्थितियों में घने कोहरे का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है, ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। अगले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बीते 24 घंटे में जहां दिन का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस उछला तो रात का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

पश्चिमी विक्षोभ देखा गया है


बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। वहीं जम्मू और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक नया पश्चिमी विक्षोभ देखा गया है। जबकि उत्तर भारत में औसत समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर करीब 105 समुद्री मील की गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है।
3.2 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से बह रही पछुआ हवा

इन मौसमी कारकों के प्रभाव से शुक्रवार को जहां सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा तो वहीं शनिवार से लेकर 21 दिसंबर के बीच सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा सुबह व रात में छाया रहेगा। इस दौरान सुबह और रात को कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। हालांकि सूरज के निकलने के साथ ही कोहरा छंटेगा और दिन का मौसम शुष्क बन जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953