search

Fog In UP: वाराणसी में खराब मौसम के कारण छह उड़ानें निरस्त, कई विमान घंटों देर से पहुंचे

Chikheang 2026-1-8 09:58:04 views 349
  

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट। जागरण



जागरण संवाददाता, बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण विमान संचालन प्रभावित रहा। सुबह नौ बजे तक दृश्यता मात्र 100 मीटर रही जिससे आगमन-प्रस्थान दोनों तरह की उड़ानों में भारी विलंब हुआ।

सुबह 11 बजे तक दृश्यता 300 मीटर तक रही। वहीं करीब 12 बजे तक एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन लगभग ठप रहा। दोपहर 12:05 बजे अकासा एयर का विमान बेंगलुरू से आकर एयरपोर्ट पर उतरा। वहीं शाम को संचालित होने वाली छह उड़ानों को रद किया गया ।

देरी से पहुंचने वाली प्रमुख उड़ानें

  • बेंगलुरू से अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1421 सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचने वाली थी, दो घंटे पांच मिनट की देरी से 12:05 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची।
  • मुंबई से इंडिगो की उड़ान 6ई 5123 जिसका निर्धारित आगमन समय 11 बजे था, वह दो घंटे 13 मिनट की देरी से 1:13 बजे पहुंची।
  • हैदराबाद से इंडिगो की उड़ान 6 ई 307 जो 11:35 बजे पहुंचनी थी, वह दो घंटे की देरी से 1:22 बजे वाराणसी पहुंची।
  • बेंगलुरू से इंडिगो की उड़ान 6ई 438 निर्धारित समय 11:45 बजे से एक घंटे पांच मिनट की देरी से 12:35 बजे पहुंची।
  • दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान ए आई 1741, जिसका समय 12:00 बजे था, वह 1 घंटा देरी से 1 बजे पहुंची।


यह भी पढ़ें- Makar Sankranti: 14 या 15 जनवरी को है मकर संक्रांति? बनारस के ज्योतिषियों ने बताया सही शुभ मुहूर्त

दोपहर बाद शुरू हुआ संचालन
मौसम में सुधार के बाद दोपहर 12 बजे के बाद विमानों का आवागमन शुरू हुआ। 12:05 बजे पहला विमान अकासा एयर बेंगलुरू का विमान एयरपोर्ट पर उतरा।

निरस्त उड़ाने

  • इंडिगो की 6 ई 714/499 बेंगलुरू वाराणसी बैंगलुरू
  • इंडिगो की 6 ई 6447/6570 मुंबई वाराणसी मुंबई
  • इंडिगो की 6 ई 401/6044 चेन्नई वाराणसी चेन्नई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166904