cy520520 • 2025-12-19 20:47:29 • views 1260
Zubeen Garg Case: असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच अभी जारी है। जुबीन गर्ग की मौत क्या यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरा साजिश था? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए सिंगापुर पुलिस फोर्स (SPF) भी जांच में जुटा है। वहीं हाल ही में सिंगापुर पुलिस ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए वहां की स्थिति को बताया है।
इस बीच सिंगापुर पुलिस ने साफ कहा है कि अब तक किसी भी तरह की गलत गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं और लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की है। ज़ुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी।PTI की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह मामला सिंगापुर कोरोनर्स एक्ट 2010 के तहत अभी भी जांच में है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि अब तक की जांच के आधार पर जुबीन गर्ग की मौत में किसी तरह की गड़बड़ी या साजिश का शक नहीं है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक बिना पुष्टि के कोई अंदाज़ न लगाएं।जांच पूरी होने के बाद इसके नतीजे सिंगापुर के स्टेट कोरोनर को सौंपे जाएंगे। इसके बाद कोरोनर इंक्वायरी (CI) की जाएगी, जो फिलहाल जनवरी और फरवरी 2026 के लिए तय है। कोरोनर इंक्वायरी एक तथ्य जुटाने की प्रक्रिया होती है, जिसमें कोरोनर मौत के कारण और उससे जुड़े हालात की जांच करता है।
सिंगापुर पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद इसके नतीजे सार्वजनिक किए जाएंगे। सिंगापुर पुलिस ने दोहराया कि वह इस मामले की पूरी जिम्मेदारी और पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा, “हम सभी संबंधित लोगों से धैर्य और समझ की उम्मीद करते हैं। साथ ही जनता से अपील है कि वे अटकलें न लगाएं और बिना पुष्टि की जानकारी साझा न करें।”
ज़ुबीन गर्ग की मौत की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने पिछले हफ्ते भारत की एक अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में सिंगर के सेक्रेटरी सिद्धार्थ शर्मा, फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महंत समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि ज़ुबीन गर्ग को 20 सितंबर को सिंगापुर के सनटेक कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में होने वाले चौथे नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करना था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही उनकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-most-influential-political-figure-on-x-posts-on-feature-in-8-of-india-10-most-liked-tweets-article-2315513.html]X पर सबसे प्रभावशाली राजनीतिक हस्ती बने पीएम मोदी! \“लाइक\“ को लेकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 4:12 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/trends/india-s-largest-circular-labyrinth-discovered-in-maharashtra-chakravyuha-in-centre-symbolizing-links-between-solapur-and-rome-article-2315585.html]महाराष्ट्र में मिला भारत का अब तक का सबसे बड़ा भूलभुलैया, चक्रव्यूह जैसा डिजाइन, सोलापुर और रोम के बीच के संबंधों का प्रतीक अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 4:09 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/up-news-controversy-over-guard-of-honour-to-hindu-preacher-akhilesh-questions-dgp-explanation-from-bahraich-sp-article-2315390.html]UP News: कथावाचक को \“गार्ड ऑफ ऑनर\“ देने पर भारी विवाद! अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, यूपी DGP ने बहराइच SP से मांगा जवाब अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 3:09 PM |
|