search

Google ने लॉन्च किया Pixel अपग्रेड प्रोग्राम, ग्राहकों को मिलेगा हर साल नया पिक्सल स्मार्टफोन

Chikheang 2025-12-19 18:36:11 views 1245
  


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने भारत में पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम (Pixel Upgrade Program) पेश किया है। इसके तहत पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स हर साल 3333 रुपये प्रतिमाह स्टार्टिंग प्राइस के साथ लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन में स्विच कर सकते हैं। गूगल ने इस प्रोग्राम के लिए Cashify, Bajaj Finance Ltd., और HDFC Bank के साथ पार्टनरशिप की है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक पिक्सल स्मार्टफोन को 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान में खरीद सकते हैं। नए पिक्सल स्मार्टफोन में स्विच करने के लिए यूजर्स को 9 महीने की पेमेंट करनी होगी। इसके तहत कस्टमर को बायबैक की गारंटी मिलती है। हालांकि डिवाइस की फिजिकल कंडीशन ठीक होनी चाहिए और डिवाइस को बेसिक चेक किया जाएगा।
कैसे काम करेगा Pixel अपग्रेड प्रोग्राम? गूगल इंडिया के डिवाइस और सर्विस मैनेजिंग डायरेक्टर मितुल शाह ने बताया कि इसके तहत इंडियन यूजर्स को प्रीमियम टेक्नोलॉजी ऑफर होगी। इसके साथ ही ग्राहकों को पिक्सल स्मार्टफोन नो-कॉस्ट ईएमआई के मिलेगी और वे आसानी से अपने डिवाइस अपग्रेड कर पाएंगे। गूगल के इस प्रोग्राम के तहत डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए कम से कम 9 ईएमआई कंप्लीट करनी होंगी। इसके बाद ग्राहक अपने डिवाइस को नए मॉडल से अपग्रेड कर सकते हैं।

फोन अपग्रेड करने पर Cashify ग्राहकों के बैंक अकाउंट में बचे हुए लोन बैलेंस को ट्रांसफर करेगा। इससे ग्राहक बिना प्री-क्लोजर चार्ज के अपना लोन खत्म कर पाएंगे। इसके बाद उनके नए फोन की नई 24 ईएमआई शुरू हो जाएगी। यह भी नो-कॉस्ट रहेगी।   
कौन-कौन से Google Pixel मॉडल खरीद सकते हैं बायर्स इस ऑफर के तहत ग्राहक Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को कैशिफाई की ओर से 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
Pixel अपग्रेड प्रोग्राम के बेनिफिट्स इस नए प्रोग्राम के साथ Pixel 10 Pro स्मार्टफोन खरीदने पर बायर्स को एक साल के लिए Google AI Pro, 6 महीने के लिए Fitbit प्रीमियम और तीन महीने के लिए YouTube Premium ऑफर किया जाएगा। वहीं, Pixel 10 स्मार्टफोन के साथ 6 महीने के लिए Google One Premium (2TB) मिलेगा। इसके साथ ही तीन महीने के लिए Fitbit और YouTube Premium ट्रायल मिलेंगे। यह प्रोग्राम 30 जून 2026 तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- Google ने भारत में लॉन्च किया अपना Credit Card; अब UPI की आसानी के साथ मिलेगा क्रेडिट कार्ड का मजा! विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953