search

Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस पर करें दीपक के ये उपाय, मिलेगा अपार धन और यश का आशीर्वाद

Chikheang 2025-12-19 18:36:09 views 1232
  

Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस के उपाय।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी जी को साक्षात देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। हर साल 25 दिसंबर को देशभर में तुलसी पूजन दिवस बड़े उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी हरी-भरी रहती है और उनकी नियमित सेवा होती है, वहां सुख-समृद्धि और आरोग्य का वास होता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, अगर इस शुभ अवसर (Tulsi Pujan Diwas 2025) पर अगर आप दीपक से जुड़े कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो आपको न केवल अपार धन बल्कि यश और कीर्ति की भी प्राप्ति होती है। आइए उन चमत्कारी उपाय को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -
दीपक के चमत्कारी उपाय (Tulsi Pujan Diwas 2025 Remedies)

  
घी का दीपक

इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। ध्यान रहे कि इस दीपक में रुई की बाती के स्थान पर लाल कलावा की बाती का प्रयोग करें। लाल रंग शक्ति का प्रतीक है। इस उपाय को करने से आय के नए मार्ग बनेंगे। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
दीपक में चुटकी भर हल्दी डालें

अगर आप व्यापार में लाभ या नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं, तो तुलसी के पास जलाए जाने वाले दीपक में एक चुटकी हल्दी डाल दें। हल्दी भगवान विष्णु का प्रतीक है और तुलसी जी को विष्णुप्रिया कहा जाता है, इसलिए हल्दी का यह उपाय मां लक्ष्मी और श्री हरि दोनों की कृपा बरसाता है।
उत्तर दिशा में दीपदान

तुलसी पूजन के दिन दीपदान करते समय दीपक की लौ को उत्तर दिशा की ओर रखें। उत्तर दिशा को कुबेर और धन की दिशा माना जाता है। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और आय के नए स्रोत बनते हैं।
दीपक के नीचे अक्षत

दीपक को कभी भी सीधे जमीन पर न रखें। दीपक जलाने से पहले उसके नीचे थोड़े से अक्षत की ढेरी बनाएं। अक्षत पूर्णता का प्रतीक है। ऐसे में इस उपाय को करने से घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं रहती है।
न करें ये गलतियां

  • तुलसी के पास रात के समय अंधेरा नहीं होना चाहिए।
  • अशुद्ध अवस्था में तुलसी को स्पर्श न करें।
  • इस दिन घर में सात्विकता बनाए रखें और किसी की निंदा न करें।


यह भी पढ़ें- Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस पर करें ये काम, मिलेगा मां तुलसी का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- Tulsi Pujan Diwas 2025: कब है तुलसी पूजन दिवस? एक क्लिक में पढ़ें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953