search

मुंबई में तेंदुए का खौफ, एक बिल्डिंग से दूसरी पर कूदता दिखा; हमले में चार लोग घायल

Chikheang 2025-12-19 18:07:16 views 1180
  

मुंबई के बिल्डिंग में घुसा तेंदुआ। (फोटो- सक्रीनग्रैब)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के मीरा भायंदर के बीपी रोड पर साईं बाबा अस्पताल के पीछे स्थित पारिजात बिल्डिंग में एक तेंदुआ के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने तीन लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, ये तेंदुआ कहां से आया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन बिल्डिंग में तेंदुए के आने से वहां पर हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने दरवाजों को बंद कर लिया। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने बहादुरी दिखाई और तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिल्डिंग में घुसे तेंदुए की तस्वीर आई सामने

बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ बिल्डिंग के परिसर में इधर-उधर भागते नजर आया। तेंदुआ छतों के ऊपर छलांग लगाता रहा और सीढ़ियों में घूमता नजर आया। तेंदुआ ने एक महिला को भी निशाना बनाया, जो गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वीडियो में कुछ महिला को खिड़की से बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। महिला को भी साईं बाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह ही बिल्डिंग परिसर में घुसा था तेंदुआ

जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग परिसर में तेंदुआ सुबह के करीब 8 बजे घुसा था। स्थानीय लोगों ने पारिजात बिल्डिंग की बी-विंग, रूम नंबर 101 में तेंदुए को बंद कर दिया। अब यहां से वन विभाग की टीम इस तेंदुए को रेस्क्यू कर जंगल में फिर से छोड़ देगी। तेंदुआ के बिल्डिंग में घुसने से दहशत का माहौल है। तेंदुआ को काबू में करने कोशिश लगातार चल रही है। इस तेंदुआ ने घरों के बाहर कई लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश की, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिल्डिंग के चारों ओर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी

गौरतलब है कि वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ट्रैंक्विलाइजर गन लेकर बिल्डिंग के भीतर दाखिल हो चुकी है। तेंदुआ को पकड़क जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953