search

ट्रक की टक्कर से इकलौते बेटे की जान गई, घर में कोहराम मचा

Chikheang 2025-12-19 17:07:27 views 1072
  

ट्रक की टक्कर से इकलौते बेटे की जान गई



संवाद सूत्र, बथनाहा (अररिया)। बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनापुर पंचायत के पत्थरदेवा वार्ड संख्या चार निवासी बीरेंद्र यादव के पुत्र ज्योतिष (25) की स्थानीय बीरपुर चौक के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक माता पिता का इकलौता पुत्र था तथा एक मोबाइल कंपनी में काम करता था।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना को लेकर बताया गया कि युवक जोगबनी से वापस आ रहा था। बथनाहा के बीरपुर मोड़ के निकट एक ट्रक से बाइक टकरा गया है। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया।  
मृतक के स्वजन में कोहराम

जिसके बाद लोगों से सूचना मिलने के उपरांत मौके पर पहुंची बथनाहा पुलिस की 112 नंबर की वाहन ने घायल युवक को फारबिसगंज स्थित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

इधर घटना की सूचना मिलते हीं मृतक के स्वजन में कोहराम मच गया। माता पिता, नाना-नानी सबकी स्थिति बिगड़ गई है। सभी काफी सदमे में हैं और सबका रो रोकर बुरा हाल है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953