दिल्ली एनसीआर में छाई धुंध की मोटी परत।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीार के इलाके में विषाक्त धुंध की मोटी परत छा गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 447 तक दर्ज किया गया, जो \“गंभीर\“ श्रेणी में आता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 के सभी उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है, जिसमें निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध और वाहनों की आवाजाही पर सख्ती शामिल है।
यह प्रदूषण सर्दियों की स्थिर हवाओं और कोहरे के कारण बढ़ा है, जिससे दृश्यता कम हो रही है और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ गई हैं। पालम एयरपोर्ट क्षेत्र में कम विजिबिलिटी के चलते उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से घर के अंदर रहने और मास्क पहनने की अपील की है। |