search

हवाई उड़ानों पर कोहरे का असर, Dehradun Airport पर विलंब से पहुंचीं 11 उड़ानें

deltin33 2025-12-19 04:36:45 views 998
  

सांकेतिक तस्वीरें।



संवाद सहयोगी जागरण डोईवाला : देहरादून हवाई अड्डे पर गुरुवार को दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु समेत 11 उड़ानें निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। हालांकि, बुधवार की तरह गुरुवार शाम को एयरपोर्ट पर कोहरा नहीं था। मगर जिन राज्यों से ये उड़ानें आती हैं, वहां कोहरा होने के चलते उड़ान विलंब से संचालित हुईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इंडिगो की सुबह 7:55 बजे आने वाली उड़ान सुबह 9:46 बजे एयरपोर्ट पर उतरी। इंडिगो की भुवनेश्वर से सुबह 8:25 बजे आने वाली उड़ान सुबह 8:50 बजे और इंडिगो की दिल्ली से सुबह नौ बजे आने वाली उड़ान सुबह 9.52 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची।

एयर इंडिया की मुंबई से सुबह 9:55 बजे आने वाली उड़ान सुबह 10.14 बजे और एयर इंडिया की मुंबई से दोपहर 2:20 बजे आने वाले उड़ान शाम 3:43 बजे एयरपोर्ट पहुंची।

जबकि एयर इंडिया की दिल्ली से शाम 4:10 बजे आने वाली उड़ान शाम 5:26 बजे, इंडिगो की शाम 5:05 बजे पुणे से आने वाली उड़ान शाम 5:53 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची।

बेंगलुरु से शाम 5:20 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान शाम 7:09 बजे, इंडिगो की दिल्ली से शाम 5:55 बजे आने वाली उड़ान शाम 6.19 पर पहुंची।

मुंबई की शाम 6:20 बजे आने वाली उड़ान शाम 6.36 बजे, जयपुर की शाम 6:30 बजे आने वाली उड़ान शाम 7 बजे तक एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई थी।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे की जांच के लिए पहुंचेगी मानेसर की टीम, कोहरे की दृश्यता देख खोजेगी हादसे के कारण

यह भी पढ़ें- Noida Weather: इस सीजन का सबसे ठंडा दिन, कोहरे की आगोश में छिपेगा शहर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521