पुलिस ने शव को बरामद किया (प्रतीकात्मक चित्र)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर शहर में लसूड़िया थाना क्षेत्र के सैटेलाइट जंक्शन में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 15 दिन से बंद पड़े एक मकान में पति-पत्नी के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। पति बिस्तर पर और महिला बाथरूम में पड़ी थी। दोनों के शव पूरी तरह से सड़ चुके थे। उनसे बदबू आ रही थी। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, रहवासियों ने बताया कि दंपती करीब 15 दिन से घर से बाहर नहीं निकले थे। मृतक की पहचान कन्हैयालाल बरनवाल और स्मृति बरनवाल के रूप में हुई है।
नौ साल से रह रहे थे
पड़ोसी राजबहादूर यादव के मुताबिक, कन्हैयालाल मूलतः आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और पीथमपुर में फार्मा सेक्टर में नौकरी करते थे। उन्होंने वर्ष 2016 में मकान बनाया था, जिसमें पति-पत्नी ही रहते थे। उनके घर में कभी रिश्तेदारों को भी नहीं देखा गया। कन्हैयालाल तो लकवाग्रस्त थे। पत्नी स्मृति भी आस पड़ोस में ज्यादा किसी से बात नहीं करती थी।
यह भी पढ़ें- Gwalior: सूदखोरों ने होटल मैनेजर को किया अगवा, किडनैपर की स्मार्टवॉच बनी संकटमोचक, गर्लफ्रेंड को भेजा SOS, पुलिस ने छुड़ाया
15 दिन से घर में कोई हलचल न होने पर शक हुआ। यहां तक कि पेपर वाला, दूधवाला और SIR करने आए कर्मचारी भी बार-बार लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई नरेंद्र जैसवार दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो पूरे घर से बदबू आ रही थी। वहां कॉकरोच भी मरे मिले हैं, इससे जहर की आशंका है। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने इस मामले में विवेचना शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। |