search

गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट पर बिहार, सीमावर्ती जिलों में विशेष चौकसी और 72 घंटे की पेट्रोलिंग

Chikheang 2026-1-25 20:57:17 views 785
  

बिहार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद। (सांकेतिक फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहित सभी केंद्रीय और राज्य स्तरीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को सतर्क किया गया है।

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और सुपौल जैसे सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, 33 कंपनी बीसैप, 12 कंपनी रिजर्व पुलिस, आठ कंपनी केंद्रीय पुलिस बल, 18 हजार 910 नवनियु1त प्रशिक्षु सिपाही, 2560 पीटीसी उत्तीर्ण सिपाही और 5100 होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। पटना, नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सिवान, दरभंगा और भागलपुर में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जिला प्रशासन और पुलिस को घंटे तक विशेष पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। चौकियों के साथ-साथ नदी घाटों, कच्चे रास्तों और संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।
लगातार गश्त कर रही हैं टीमें

एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस से पहले और 26 जनवरी के दिन राज्यभर में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ-साथ होटलों और लाजों में ठहरने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके। यहां बता दें कि पूर्व में सरस्वती पूजा इसके बाद गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 22 जनवरी से 26 जनवरी तक 30 हजार अतिरिक्त बल के साथ 53 कंपनी पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244