search

अमेरिका में भारतीय मूल के कैब ड्राइवर की दरिंदगी, नशे में धुत महिला को बनाया हवस का शिकार; गिरफ्तार

deltin33 2025-12-18 23:37:14 views 1015
  

नशे में धुत अमेरिकी महिला से भारतीय मूल के कैब ड्राइवर ने किया रेप (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के एक कैब ड्राइवर पर बेहोश महिला यात्री से बलात्कार का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर ने नशे में धुत और खुद की देखभाल करने में असमर्थ महिला का फायदा उठाया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपी की पहचान 35 वर्षीय सिमरनजीत सिंह सेखों के रूप में हुई है। वेंचुरा काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, यह घटना नवंबर 2025 की है और पीड़िता की उम्र 21 साल बताई गई है।
बार से घर छोड़ने के दौरान हुई घटना

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने 27 नवंबर की रात करीब 1 बजे कैलिफोर्निया के थाउजेंड ओक्स इलाके में एक बार से पीड़िता को कैब में बैठाया था। उसे कैमारिलो स्थित उसके घर छोड़ना था। उस समय महिला नशे में थी और खुद को संभालने की हालत में नहीं थी।

रास्ते में महिला सो गई। पुलिस का कहना है कि भले ही कैब की राइड पूरी दिखाई गई, लेकिन आरोपी ने महिला को घर न छोड़कर उसे कैमारिलो में इधर-उधर घुमाया और इसी दौरान कथित तौर पर उसके साथ यौन शोषण किया।
कोर्ट में पेशी और जांच

इस मामले की जांच नवंबर में तब शुरू हुई जब वेंचुरा काउंटी की मेजर क्राइम्स सेक्सुअल असॉल्ट यूनिट को शिकायत मिली। पुलिस को शक है कि आरोपी के खिलाफ और भी पीड़ित हो सकते हैं, जिनकी शिकायत अब तक सामने नहीं आई है।

सेखों को 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया और बेहोश पीड़िता से बलात्कार के आरोप में जेल भेजा गया। आरोप में यह भी कहा गया है कि पीड़िता बेहद कमजोर स्थिति में थी। आरोपी ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया है। उसकी जमानत राशि 5 लाख डॉलर तय की गई है और अगली सुनवाई 29 दिसंबर को होगी। पुलिस ने यह नहीं बताया है कि आरोपी किस राइड-शेयर कंपनी के लिए काम करता था या उसका अमेरिका में इमिग्रेशन स्टेटस क्या है।

ट्रंप की नई ड्रग पॉलिसी का भारत में कितना होगा असर? फार्मा बिजनेस में क्या बदल जाएगा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521