BSF Admit Card 2025 OUT: एडमिट कार्ड जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बोर्ड सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से हेड कॉन्स्टेबल, रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। जो उम्मीदवार पीईटी और पीएसटी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 1,121 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |