search

Kolkata Fire: कंकुरगाछी में सिलेंडर के गोदाम में लगी भीषण आग, दहशत के बाद घरों को छोड़कर भागे लोग

Chikheang 2025-12-18 13:36:53 views 1024
  

कंकुरगाछी में सिलेंडर के गोदाम में लगी भीषण आग। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के न्यूटाउन के बाद कोलकाता जिले के कंकुरगाछी में दो जगह पर आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मानिकतला पुलिस स्टेशन इलाके के घोषबागान लेन में आग लग गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आग की भीषण घटना के बाद एक के बाद एक कई सिलेंडर फटे, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। इस आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 15 दमकल की गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे यहां पर एक ऑक्सीजन सिलेंडर के गोदाम में आग लग गई। आग तेजी से कई गोदामों तक फैल गई, जिसमें बगल में एक प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम भी शामिल था। स्थानीय निवासियों का दावा है कि एक के बाद एक सिलेंडर के फटने से कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। जिससे लोग दहशत में आ गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953