search

Ranchi News: कोहरे ने उड़ानों का शेड्यूल बिगाड़ा, कोलकाता के तीन विमान रद, कई सेवाएं घंटों लेट

cy520520 2025-12-18 10:06:54 views 1226
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रांची। उत्तर भारत में बुधवार को घने कोहरे का असर हवाई सेवा पर साफ दिखा। कोहरे के कारण रांची से कोलकाता जाने वाले तीन विमान रद रहे, जिनमें से दो सेवाएं पहले ही 31 दिसंबर तक के लिए निरस्त की जा चुकी हैं। इसके अलावा दिन भर कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें तय समय से घंटों विलंब से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

सुबह 8.55 बजे बेंगलुरू के लिए निर्धारित इंडिगो की उड़ान करीब तीन घंटे की देरी से 12.08 बजे टेकआफ कर सकी। सुबह 9.05 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो उड़ान 11.42 बजे, 9.30 बजे हैदराबाद की उड़ान 11.38 बजे और सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 12 बजे संचालित हुई। बेंगलुरू जाने वाली एक अन्य उड़ान 12.20 बजे, जबकि सुबह 11.10 बजे मुंबई की उड़ान 12.14 बजे रवाना हुई।

दोपहर बाद भी देरी का सिलसिला जारी रहा। 2.05 बजे दिल्ली की उड़ान 4.13 बजे, शाम 4.10 बजे कोलकाता की उड़ान 4.16 बजे और शाम 5.45 बजे दिल्ली की उड़ान 7.11 बजे संचालित हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए शाम की उड़ानें भी 30 मिनट से लेकर एक घंटे से अधिक विलंब से उड़ीं। शाम के समय चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद जाने वाली सेवाएं भी लगभग आधे घंटे की देरी से संचालित की गईं। लगातार विलंब होने के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।  

यह भी पढ़ें- JPSC परीक्षा परिणाम में 16 महीने की देरी से आक्रोशित छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर, हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में

यह भी पढ़ें- Jharkhand विद्या भारती के स्कूलों में शिक्षकों की बंपर वकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें- Ramgarh हाथियों का उत्पात, दरवाजा तोड़ घर में घुसे, महिला को सुढ़ से उठाकर बाहर निकाला, पटक कर चार को मार डाला, सात घंटे सड़क जाम
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737