search

नाइट क्लब आग मामला: गोवा कोर्ट ने लूथरा बंधुओं को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

cy520520 2025-12-18 04:07:20 views 1241
  

गौरव और सौरभ लूथरा।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी गोवा की एक अदालत ने बुधवार को बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के सह-मालिक भाइयों गौरव और सौरभ लूथरा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्हें थाईलैंड से डिपोर्ट कर पहले दिल्ली लाया गया था, फिर उन्हें गोवा लाया गया। दोनों को उत्तरी गोवा के जिला अस्पताल में दो बार स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नाइट क्लब में छह दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत हुई थी। मापुसा में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पूजा सरदेसाई के समक्ष लूथरा बंधुओं ने खराब स्वास्थ्य का दावा करते हुए विशेष रियायत की मांग की। लेकिन इस त्रासदी में परिवार के चार सदस्यों को खोने वाली भावना जोशी के वकील विष्णु जोशी ने इसका विरोध किया।

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने संज्ञान लिया है कि यह सामूहिक नरसंहार के रूप में 25 लोगों की मौत का मामला है। जोशी ने बताया, चूंकि लूथरा बंधु बार-बार स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर देते रहे, इसलिए अदालत ने उनके स्वास्थ्य की दोबारा जांच का आदेश दिया। मेडिकल जांच से साफ है कि उन्हें किसी रियायत की जरूरत नहीं है।

आरोपितों ने लॉक-अप में अच्छे गद्दे जैसी विशेष रियायतें मांगीं, लेकिन कोर्ट ने इन्कार कर दिया। इससे पहले गोवा पुलिस लूथरा बंधुओं के साथ सुबह 10.45 बजे उत्तरी गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोपा पहुंची। दोनों को शुरू में स्वास्थ्य जांच के लिए सियोलिम के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद उन्हें मापुसा के जिला अस्पताल ले जाया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के दोनों को अदालत में पेश किया गया। लेकिन अदालती आदेश पर उनका फिर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस मामले में गोवा पुलिस पहले ही क्लब के पांच मैनेजरों और स्टाफ को गिरफ्तार कर चुकी है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737