cy520520 • 2025-12-17 23:12:45 • views 890
धुरंधर से डरे इक्कीस के मेकर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धुरंधर (Dhurandhar) का कहर देखने को मिल रहा है। सुनामी की तरह फिल्म अपना जलवा बिखेर रही है। धुरंधर की आंधी ऐसी चली है कि जो फिल्में रिलीज हो रही हैं, उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिल रहा है। अब लीजिए धुरंधर का खौफ एक और नई फिल्म पर मंडराया है, जिसके चलते फिल्म की रिलीज ही पोस्टपोन कर दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
धुरंधर के चलते पोस्टपोन हुई इक्कीस
दरअसल हाल ही में फिल्म इक्कीस (Ikkis) के मेकर्स ने ये ऐलान कर दिया है कि उनकी फिल्म अब पोस्टपोन (Ikkis Release Date) हो गई है। धर्मेंद्र (Dharmendra) की आखिरी फिल्म को अब पोस्टपोन कर दिया गया है। दरअसल, मैडॉक फिल्म्स पहले इक्कीस को 25 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी कर रहे थे।
#BreakingNews... DINESH VIJAN\“S WISE MOVE – \“IKKIS\“ SHIFTS TO 1 JAN 2026...
⭐️ 2017: #HindiMedium smartly shifted to a later date once #Baahubali2 locked its release.
⭐️ 2024: #Chhaava avoided a direct clash with #Pushpa2 and moved to 2025.
The postponement of #HindiMedium and… pic.twitter.com/Oc1Ha9pZJn — taran adarsh (@taran_adarsh) December 17, 2025
हालांकि फिल्म की रिलीज के लगभग अब एक हफ्ते पहले ही फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। मेकर्स ने ये फैसला धुरंधर की सफलता के बाद लिया है।
यह भी पढ़ें- \“इक्कीस\“ के परदे के पीछे का हीरो! रामपुर के दीपक भाटिया ने VFX की दुनिया में रचा इतिहास
नए साल में रिलीज होगी फिल्म
वहीं मेकर्स ने भले ही फिल्म को पोस्टपोन किया है तो साथ ही नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। दरअसल अब इक्कीस अगले साल यानि 1 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। यानि नए साल के मौके पर फैंस को इक्कीस का तोहफा मिलेगा। दरअसल एक तरफ जहां धुरंधर की कमाई अच्छी हो रही है।
इसके बाद 19 दिसंबर को अवतार 3 (Avatar 3) भी आ रही है। ऐसे में इक्कीस के मेकर्स को अच्छा खासा नुकसान हो सकता है। इसलिए मेकर्स ने ये फैसला किया है कि वो अब फिल्म को अगले साल रिलीज करेंगे।
इक्कीस की बात करें तो ये फिल्म दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आएंगे और इसके अलावा अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। श्रीराम राघवन ने फिल्म को डायरेक्ट किया है तो वहीं मैडॉक फिल्म्स ने इसे बनाया है।
यह भी पढ़ें- IKKIS के लिए तीन साल से ट्रेनिंग ले रहे थे अगस्त्य नंदा, बताया किस सीन को शूट करने में हुई सबसे ज्यादा मुश्किल |
|