search

UP News: मधुमक्खियों के हमले में 47 छात्र, सात टीचर और चार रसोइया घायल, स्कूल कैंपस में मिड-डे मील खा रहे थे बच्चे

cy520520 2025-12-17 22:38:09 views 931
  

दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मधुमख्खी काटने के बाद पहुंचे विद्यार्थी। जागरण



संवाद सूत्र, जागरण, दानपुर (बुलंदशहर)। दानपुर ब्लाक के दानगढ़ गांव में संविलियन विद्यालय के परिसर में मिड डे मील खा रहे विद्यार्थियों पर पेड़ पर बने छत्ते से मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के डंक से सात शिक्षक, चार रसोइया व 47 विद्यार्थी घायल हो गए। मधुमक्खियों के छत्ते पर किसी असामाजिक तत्वों के पत्थर फेंकने का आरोप है।
ब्लाक के दानगढ़ गांव में संविलियन विद्यालय में 174 विद्यार्थी पढ़ते है। विद्यालय के परिसर में पेड़ पौधे लगे है। एक पेड़ पर एक सप्ताह पूर्व मधुमक्खियों ने छत्ता बनाया लिया। बुधवार की दोपहर 12 बजे विद्यालय के परिसर में विद्यार्थी मिड डे मील कर रहे थे। इसी दौरान किसी असामाजिक तत्व ने बाहर से विद्यालय परिसर में पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया।
इससे मधुमक्खियों ने भोजन कर रहे विद्यार्थियों पर हमला बोल दिया। हमले में 47 छात्र को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया। हमले में खाना परोसने वाले चार रसोइया रानी देवी, संजनी देवी, गीता देवी व विमलेश देवी और प्रधानाध्यापक रुप सिंह, शिक्षक अरविंद कुमार, रविन्द्र कुमार, प्रमोद राठी, मनोज कुमार, ममता चौहान, पुष्पलता समेत सात शिक्षकों को भी घायल कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायल को उपचार के लिए दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। यहां से उपचार के बाद स्वजन विद्यार्थियों को अपने साथ घर ले गए। प्रधानाध्यापक रूपसिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्थित 20 फीट लंबे पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। छत्ता पेड़ के ऊपरी हिस्से में पत्तों की बीच था, जो दिखाई नहीं दिया। मधुमक्खियों के हमले की जानकारी होने पर जैसे तैसे आग जलाकर धुआं किया। धुंआ होने के बाद मधुमक्खियां भाग गई। पूरी घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को हटवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- UP News : चलती कार बनी आग का गोला, तीन बच्चों समेत परिवार की जान पर बन गई और फिर...  


ये विद्यार्थी हुए घायल
-मधुमक्खियों के हमले में स्कूल के विद्यार्थी गौरव, राधिका, शीतल, विपिन, अनुज, विशंबर, प्रशांत, उर्वशी, रूपेश, देव, जैनव, दिव्या, चंचल, तुलशी, माधुरी, खुशबू, बहेरी, वैष्णवी, नगमा, आरीफा, राखी, गौरव, कशिश, चांदनी, मानवी, नंदनी, रेनू, पल्लवी, प्रियंका, रेखा, मनु,भरत, कृष्णकांत, अराध्या, छवी,लक्ष्मी, मधु,अजय, वंश, सतीष, चेतन, करीना, क्रांती, अंश, रिजवान घायल हो गए।

बीईओ दानपुर ब्लाक यशपाल सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से लगभग 47 छात्र घायल हुए हैं। घायल छात्रों को उपचार के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। वन विभाग की टीम से मधुमक्खियों के छत्ते को हटवा दिया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर के अधीक्षक डा. नवल किशोर ने कहा कि दानगढ़ स्कूल के अध्यापकों ने 47 छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। टीम ने सभी छात्रों को उपचार देकर घर भेज दिया है। घायल छात्र बेहतर स्थिति में हैं। गांव की आशा कार्यकर्ता को उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737