search

रक्सौल में अपराधियों का तांडव, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

cy520520 2025-12-17 16:37:23 views 1111
  

बंधक बनाकर लाखों की लूट



जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत चंपापुर गांव के दक्षिण नहर इलाके में मंगलवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने दो घरों में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।  

अपराधियों ने धनदेव साह और मुकेश महतो के घर को निशाना बनाया। पीड़ितों के अनुसार, करीब आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद बदमाश पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए।
हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया

अपराधियों ने गृहस्वामियों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया और परिवार के अन्य सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे सामान की लूटपाट की।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

पीड़ितों ने बताया कि घटना के दौरान कुछ अपराधी बाहर निगरानी कर रहे थे, हालांकि उनकी सटीक संख्या का पता नहीं चल सका।
पुलिस ने शुरू की छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737