search

जमुई में पुलिस जवान ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल को कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

Chikheang 2025-12-17 16:37:04 views 770
  



संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। मंगलवार की देर रात डायल 112 पुलिस के एक जवान की तत्परता और मानवता ने एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा ली। ठंड भरी रात में जवान ने घायल को अपने कंधे पर उठाकर करीब 500 मीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया और फिर वाहन से उसे अस्पताल ले जाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

समय पर इलाज मिलने से घायल की जान बच सकी। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग पुलिस जवान के कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना कर रहे हैं।
आपसी विवाद में हुई था मारपीट

बताया जाता है कि झाझा थाना क्षेत्र के ढीबा गांव में देर रात दो शराबियों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान मुसहरी टोला निवासी सूरज मांझी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, उसके सिर से लगातार खून बह रहा था।

वहीं, दूसरे पक्ष का हेमन मांझी भी इस घटना में घायल हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल मुख्य सड़क से लगभग 500 मीटर अंदर है। घायल की हालत नाजुक होने के बावजूद कोई भी ग्रामीण उसे उठाने को तैयार नहीं हुआ।
कंधे पर लादकर ले गया अस्पताल

ऐसे में डायल 112 के एक जवान ने साहस दिखाते हुए घायल सूरज मांझी को अपने कंधे पर उठाया और पैदल चलकर मुख्य सड़क तक लाया। वहां से उसे वाहन द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। इस सराहनीय कार्य को लेकर ग्रामीणों में खुशी है और वे जवान की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं।  


डायल 112 के जवान ने घायल को पहुंचाया अस्पताल pic.twitter.com/Fn62yccUpz — Krishna Bahadur (@Kanha317Krishna) December 17, 2025


वहीं, दूसरे घायल हेमन मांझी का भी अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों को थाना लेकर आई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के बाद थाना लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने डायल 112 के जवान की प्रशंसा करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में भी पुलिस आम लोगों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953