search

Weather Update: आगरा में सर्दी का सितम, 3 डिग्री लुढ़ककर तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

LHC0088 2025-12-17 14:37:18 views 909
  

ताजमहल पर पर्यटक। जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा। गलन भरी सर्दी में मंगलवार को कोहरा नहीं छाया लेकिन सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। सुबह आठ बजे तक सर्द हवा चली, इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, इससे पहले छह दिसंबर को भी न्यूनतमत तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सुबह नहीं छाया कोहरा, सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

रात में घना कोहरा छाने के बाद सुबह बादल छट गए। कोहरा नहीं छाया लेकिन सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर में तेज धूप निकली। इसके साथ ही सर्द हवा चलती रही। इससे अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम चार बजे के बाद सर्द हवा चलने लगी, रात में गलन भरी सर्दी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह कोहरा छा सकता है, सुबह के तापमान में गिरावट आएगी।

  
संजय प्लेस की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित


कोहरा न छाने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 200 से नीचे पहुंच गया है। सबसे ज्यादा एक्यूआइ संजय प्लेस में दर्ज किया गया, यहां एक्यूआइ 189 दर्ज किया गया। सूक्ष्म कण के साथ ही वाहनों के जाम में फंसने से कार्बन मोनो ओक्साइड, ओजोन, सल्फर डाई आक्साइड का स्तर अधिक रहा। इससे सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी हुई। वहीं, सबसे कम मनोहरपुर दयालबाग में 141 दर्ज किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138