search

पंजाब में विजिबिलिटी शून्य, तीन दिन धुंध का यलो अलर्ट, होशियारपुर रहा सबसे ठंडा, अधिकतम पारा 1.2 डिग्री गिरा

LHC0088 2025-12-17 14:37:12 views 814
  

अमृतसर शहर में छाई धुंध।  



जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब कई शहरों में आज बुधवार दिन की शुरूआत धुंध से हुई है। कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। अमृतसर में तापमान सुबह 6.30 बजे शून्य दर्ज किया गया। हालांकि इससे हवाई रूट प्रभावित नहीं हुआ है, लेकिन सड़कों पर यातायात धीमा रहा। वहीं, आज राज्य के 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह राज्य में होशियारपुर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के औसतन न्यूनतन तापमान में मामूली बढ़ौतरी देखने को मिली, लेकिन ये तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। जबकि अधिकतम तापमान में अभी भी गिरावट जारी है।

मंगलवार शाम राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार सुबह अमृतसर में 7 डिग्री, लुधियाना में 10.8 डिग्री, पटियाला में 10.7 डिग्री,  पठानकोट में 7 डिग्री, बठिंडा में 7.5 डिग्री और गुरदासपुर में 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है।  

जानें पंजाब के वे शहर, जहां है अलर्ट जारी

बदल रहे मौसम के बीच आज राज्य के 14 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, जालंधर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और लुधियाना में ये अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिन राज्य में घनी धुंध का अलर्ट है। 17 दिसंबर को ये स्थित और गंभीर होने वाली है। पूरा राज्य धुंध की चपेट में होगा।

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

अमृतसर- हल्के बादल रह सकते हैं। रात का तापमान बढ़ेगा। पारा 10 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- हल्के बादल रह सकते हैं। रात का तापमान बढ़ेगा। पारा 10 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- हल्के बादल रह सकते हैं। रात का तापमान बढ़ेगा। पारा 11 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- हल्के बादल रह सकते हैं। रात का तापमान बढ़ेगा। पारा 10 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- हल्के बादल रह सकते हैं। रात का तापमान बढ़ेगा। पारा 9 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138