search

नितिन नबीन इस्तीफे के बाद बिहार मंत्रिमंडल फेरबदल: विजय सिन्हा को शहरी विकास, दिलीप जायसवाल को सड़क निर्माण विभाग मिला

deltin33 2025-12-17 11:36:56 views 640
  

बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में मंगलवार को अहम बदलाव देखने को मिला। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंगलवार को नितिन नबीन ने बिहार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसके तुरंत बाद सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रमुख विभागों का बंटवारा किया गया। ऐसा इसलिए हुआ कि राज्य का प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हो। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस फेरबदल में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल की भूमिका और अधिक मजबूत हुई है। विजय कुमार सिन्हा को शहरी विकास एवं आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह विभाग शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, पेयजल, स्मार्ट सिटी और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा हुआ है।वर्तमान में विजय कुमार सिन्हा राजस्व, भूमि सुधार और खनन विभाग भी संभाल रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में शहरी विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी।
सड़क निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मंत्री दिलीप जायसवाल को

वहीं उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को सड़क निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग राज्य की बुनियादी ढांचे की रीढ़ माना जाता है। नितिन नबीन के कार्यकाल में शुरू की गई सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करना अब जायसवाल की प्रमुख चुनौती होगी।

गौरतलब है कि नितिन नबीन ने भाजपा के \“एक व्यक्ति, एक पद\“ के सिद्धांत के तहत मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। वे हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु साइबर ठगों का पटना में भंडाफोड़: चार गुर्गे दबोचे, किराए का कमरा तीन महीने से ठगी का बना था अड्डा  

यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक बच्चों के लिए बनेगा 560 बेड का आधुनिक आवासीय स्कूल, पढ़ाई से लेकर भोजन तक की व्यवस्था मुफ्त

यह भी पढ़ें- उत्तर बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम स्थिर रहने की संभावना, न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521