search

बदायूं के दातागंज में भी बनेगा 9 KM लंबा बाईपास, जाम से मिलेगा छुटकारा; लोगों को म‍िलेगा फायदा

Chikheang 2025-12-17 10:36:57 views 1262
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



संवाद सूत्र, दातागंज। प्रदेश की जिन 14 बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए हाल ही में पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) के मानकों को शिथिल किए जाने की स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं में जिले की भी दो बिल्सी और दातागंज बाईपास परियोजनाएं शामिल हैं। बिल्सी में जहां सात किमी का बाईपास बन रहा है। वहीं दातागंज में नौ किमी का बाईपास बनाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह इसके लिए पिछले कई साल से प्रयासरत थे। अब दातागंज में बाईपास जल्द मूर्तरूप लेगा। जो करीब 80 करोड़ की लागत से पुवायां-तिलहर-दातागंज-बदायूं राज्य मार्ग के दातागंज आबादी भाग में बनाया जाएगा। इसकी लंबाई नौ किमी की होगी। शासन से इसके लिए बजट जारी होते ही जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। इसकी जानकारी के बाद से क्षेत्र के लोगों ने खुशी का इजहार किया है।


पुवायां-तिलहर-दातागंज-बदायूं राज्यमार्ग संख्या-126 का बड़ा हिस्सा दातागंज नगर से होकर गुजरता है। बदायूं के अलावा अन्य जिलों के वाहन भी यहां से होकर गुजरते हैं। जिसके चलते नगर में बार बार जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। इसके चलते ही नगर के लोगों द्वारा विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह से यहां बाईपास निर्माण कराए जाने की मांग की थी। नगर के लोगों की मांग को देखते हुए ही विधायक बार बार इस मांग को लेकर शासन तक जा रहे थे।

बाईपास की मांग को जहां मुख्यमंत्री के सामने रखा। वहीं विधानसभा में भी इस मुद्दे को उन्होंने कई बार उठाया था। कई बार शासन से इस प्रस्ताव को यह कह कर मना कर दिया गया कि आबादी के हिसाब से यहां बाईपास नहीं बनाया जा सकता है। पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) के मानकों के आधार पर भी बाईपास नहीं बनाया जा सकता था।लेकिन हाल ही में जब पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) के मानकों को शिथिल किए जाने पर विचार हुआ तो उसमें इस परियोजना को भी रखा गया। इसके बाद ही दातागंज में बाईपास बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया।दातागंज नगर के करीब नौ किमी के हिस्से में यह बाईपास बनाया जाएगा।


बाईपास निर्माण से होगा विकास, बढ़ेगा रोजगार



दातागंज में वैसे तो पहले से ही कई परियोजनाएं चल रही हैं। इसमें गंगा एक्सप्रेस-वे, महिला पीएसी बटालियन, सैजनी में बना प्लांट आदि में कई परियोजनाएं शामिल हैं। अब यह बाईपास बन जाने से यहां रोजगार के और कई रास्ते खुलेंगे। नगर के लोगों को मानना है कि बाईपास के निर्माण से नगर के लोगों को भारी राहत मिलेगी और व्यापार भी बढ़ेगा।


नेपाल तक जाते भारी वाहन



रामगंगा बेलाडांडी पुल पर पक्का पुल बनने से लखनऊ, गोरखपुर, असम, अयोध्या, सीतापुर, रायबरेली, गोंडा बैराज और पड़ोस के देश नेपाल भी ट्रक जाते हैं जो की दातागंज से होकर गुजरते हैं। नगर में आए दिन जाम लगता है। जिसके चलते दुकानदारों की दुकानदारी नहीं हो पाती थी, जो अब बाईपास निर्माण हाेने से सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।


नगर के लोगों की बात



बाईपास निर्माण होने से दातागंज की सबसे बड़ी जाम की समस्या का निदान हो जाएगा। यह कदम सबसे सराहनीय है।- दिनेश कुमार
पुवायां-तिलहर-दातागंज-बदायूं मार्ग में दातागंज नगर में आते ही जाम लग जाता था। बाईपास बनने से समस्या खत्म होगी।- नानू गुप्ता
दातागंज की जाम की समस्या को खत्म कर विधायक राजीव कुमार सिंह ने बड़ा काम किया है। इससे सभी को राहत मिलेगी।-प्रदीप
जाम लगने से व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी आ रही थी, लेकिन अब दातागंज बाईपास बनने का रास्ता साफ हो गया।-गुड्डू गुप्ता





दातागंज में बाईपास निर्माण के लिए पहले ही प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन मानकों की कमी के चलते यह पास नहीं हो पा रहा था। अब पीसीयू के मानकों का शिथलीकरण करने से दातागंज में बाईपास बनने का रास्ता साफ हो गया है। करीब 80 करोड़ की लागत से यहां नौ किमी का बाईपास बनाया जाएगा।- नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी


  

  

दातागंज नगर के लोगों ने कई बार इस समस्या को सामने रखा। इसके चलते ही पिछले दो वर्षों से बाईपास के लिए मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा तक इस मुद्दे को उठाया गया। यहां के लोगों की समस्याओं को विस्तार से बताकर बाईपास की जरूरत को समझाया गया। अब बाईपास पास हो गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। - राजीव कुमार सिंह, विधायक, दातागंज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953