search

Yearly Horoscope 2026 : PM मोदी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार! देश-दुनिया से व्यापार तक, भारत के लिए कैसा होगा नया साल?

cy520520 2025-12-17 02:37:12 views 1258
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल का आगाज होने वाला है। 2026 आने को अपनी दहलीज पर खड़ा है। 2026 भारत के लिए कैसा रहेगा? क्या-क्या चीजें होंगी? ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से भारत की जो राशि है, भारत का जो भविष्य है, भारत जो दुनिया में एक विकसित देश के रूप में स्थापित होना चाहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खासतौर पर प्रधानमंत्री मोदी की क्या स्थिति रहेगी? कितने मजबूत होंगे? अमित शाह की क्या स्थिति? इन तमाम चीजों को समझने के लिए प्रसिद्ध ज्योतिषचार्य पंडित केदार शर्मा जी ने भविष्यवाणी की है। आइये सिलसिलेवार जानने की कोशिश करते हैं।
आपको क्या लगता है 2026 पीएम मोदी के लिए कैसा रहेगा?

साल 2025 में तमाम तरह की घटनाएं हुई जिससे मन दुखी हुआ, लेकिन साल 2026 में जैसे ही सूर्य मकर राशी में प्रवेश करेगा (14 जनवरी के बाद) प्रधानमंत्री मोदी का भविष्य बहुत उज्जवल रहेगा।

पीएम मोदी विश्व नेता के रूप में तो अभी स्थापित हो ही चुके हैं। अगले साल वे इतने लोकप्रिय होंगे कि उन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिल जाए तो कम है। ज्योतिष की जो ग्रह चाल है वो दिशा दे रही है कि हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी को नोबेल का शांति पुरस्कार मिल जाए।
साल 2026 पूरे देश के लिए कैसा रहेगा?

देश की स्थिति व्यापार, उद्योग, वाणिज्य और निर्यात में भारत बहुत उच्चतम स्तर तक पहुंचेगा। मैंने बहुत पहले कहा है कि भारत जो विकसित राष्ट्रों के अंदर शामिल होगा और एक दिन सुपर पावर बनेगा। ऐसी मेरी मान्यता है।
इस साल पहलगाम हमले से लेकर लाल किले के पास ब्लास्ट हुआ, 2026 क्या दिखाता है?

साल 2026 में पूर्ण शांति रहने की उम्मीद है। पीएम मोदी और अमित शाह के ग्रह इतने प्रबल है कि अब इस तरह की कोई दुर्घटनाएं देखने को हमें नहीं मिलेगी। ऐसे मेरी मान्यता है।
2026 में पांच राज्यों के चुनाव हैं आपके क्या लगता है किसका प्रदर्शन बेहतर होगा?

एनडीए का प्रदर्शन पहले के मुकाबले बहुत अच्छा रहेगा। अभी क्या डेट्स आएंगी यह कहना तो मुश्किल है कि किसकी सरकार बनेगी किसकी नहीं बनेगी? लेकिन, पहले से अपेक्षाकृत भाजपा और एनडीए बहुत प्रभावी रूप से आएगा और कई राज्यों में अपनी सफलता को दोहराएगा। इसी के साथ NDA कई जगह नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737