search

CSK IPL Auction 2026 LIVE: 43.40 करोड़ लेकर ऑक्‍शन में उतरी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, भरने हैं 9 स्‍लॉट

deltin33 2025-12-16 18:37:37 views 600
  

चेन्‍नई ने जीते हैं 5 खिताब।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK IPL Auction 2026 LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अबू धाबी के एतिहाद स्टेडियम में आज मिनी ऑक्‍शन हो रहा है। ऑक्‍शन में सभी फ्रेंचाइजी की नजर बेहतर से बेहतर खरीदारी पर है। 5 बार की चैंपियन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 43.40 करोड़ रुपये लेकर नीलामी के बाजार में उतरी है। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 9 स्‍लॉट भरने हैं, इनमें 4 विदेशी प्‍लेयर भी शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऑक्‍शन से पहले फ्रेंचाइजी ने 10 प्‍लेयर को रिलीज और 15 को रिटेन किया था। इतना ही नहीं रुतुराज गायकवाड़ की कप्‍तानी वाली टीम ने संजू सैमसन को राजस्‍थान रॉयल्‍स से ट्रेड किया था। बदले में उन्‍हें रवींद्र जडेजा और सैम करन का साथ छोड़ना पड़ा था। नीलामी में चेन्‍नई की नजर स्पिन ऑलराउंडर पर रह सकती है।
रिटेन किए गए खिलाड़ी

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी।
रिलीज किए गए खिलाड़ी

मथीशा पथिराना, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, विजय शंकर, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ, कमलेश नागरकोटी, वंश बेदी।
ट्रेड किए गए खिलाड़ी

संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से)
ट्रेड आउट किए गए खिलाड़ी

रवींद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स के लिए), सैम करन (राजस्थान रॉयल्स के लिए)

ऑक्‍शन पर्स: 43.40 करोड़ रुपये
IPL 2026 के लिए CSK का फुल स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन।

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2026: CSK की नजरों में होंगे ये खिलाड़ी, नीलामी में इन कमियों को पूरा करना चाहेगी पांच बार की चैंपियन

यह भी पढ़ें- फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल-2026 ऑक्शन से नाम लिया वापस, पाकिस्तान की लीग में खेलने को दी तवज्जो
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521