search

फेरों से पहले दूल्हे ने मांगा दहेज में 20 लाख रुपये और कार, दुल्हन ने दूल्हे को भेजा जेल, दूल्हे का आरोप मोटा हूं इसलिए किया शादी से इनकार

LHC0088 2025-12-16 17:47:30 views 1010
बरेली के एक घर में जहां खुशियों की रोनक और शादी की चहल-पहल होनी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को यहां एक बेटी डोली उठने की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन सजी, बारात आई, दूल्हा मंडप में आया। यहां तक तो सबकुछ सामान्य था, जैसे आमतौर पर शादियों में होता है। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो 90s की किसी फिल्म के सीन से कम नहीं है। दरअसल, फेरों से ठीक पहले दूल्हे के परिवार की तरफ से भरी भरकम दहेज की ऐसी डिमांड की गई, जिसे दुल्हन पक्ष पूरी करने में असमर्थ था। साथ में धमकी दी गई, कि मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौट जाएगी।





दूल्हें मांगा 20 लाख नगद





बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी मुरली मनोहर की बेटी ज्योति की शादी करीब आठ माह पहले नई बस्ती थाना प्रेम नगर के रहने वाले ऋषभ पुत्र राम अवतार के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को शादी होनी थी। बारात आई और इसके बाद फेरों की तैयारी शुरू की गई। इससे पहले ही दूल्हे की तरफ से 20 लाख रुपये नगद और ब्रेजा कार की मांग रख दी गई।





बड़े होटल में हुई थी सगाई





शादी से पहले दुल्हन पक्ष ने मई में शहर के बड़े और नामी होटल में खूब धूम धाम से सगाई की थी। इसमें लड़के को सोने की अंगूठी चेन और 5 लाख नगद दिए गए थे। इस आयोजन पर भी लगभग तीन लाख खर्च हुआ था।





दहेज की मां पर लड़की ने लौटा दी बारात




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-sir-names-of-more-than-58-lakh-voters-deleted-election-commission-released-draft-voter-list-article-2312088.html]West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 58 लाख से ज्यादा वोटर के नाम कटे, चुनाव आयोग ने जारी की ड्राफ्ट लिस्टी
अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 1:04 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-court-refuses-to-hear-ed-plea-against-gandhi-family-in-national-herald-case-article-2312035.html]नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत, कोर्ट ने ED की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 12:49 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/mohali-kabaddi-player-rana-balachauria-gunned-down-at-crowded-tournament-gang-claims-sidhu-moose-wala-revenge-article-2311892.html]Rana Balachauria Murder: मोहाली में दिनदहाड़े हुई कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया की हत्या, गैंग ने किया मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का दावा
अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 11:11 AM



दूल्हे के द्वारा दहेज की मांग के बाद शादी के माहौल में हंगामा मच गया। लड़की के परिवार ने इतनी बड़ी डिमांड पूरी करने में अपनी असमर्थता जाहिर की। लेकिन वर पक्ष सुनने को राजी नहीं था। मामला सुलझता न देख देर रात पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा ऋषभ उसके पिता राम अवतार और जीजा को हिरासत में ले लिया। लड़की पक्ष ने बताया कि शादी में भी करीब 15 लाख रुपए खर्च आया है। रसम के तौर पर बारात में भी दूल्हे को और उसके परिजनों को सोने की चेन अंगूठी और नकदी दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।





मामला दहेज का है या बॉडी शेमिंग का





इस पूरे मामले पर दूल्हे ने हाल ही में अपना पक्ष रखा है। दूल्हे ने कहा कि ये मामला दहेज का नहीं बॉडी शेमिंग का है। दूल्हे ऋषभ ने अपना एक वीडिया सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उसने शादी कैंसल होने की वजह अपने वजन को बताया है। ऋषभ ने कहा, ‘मेरा वजन एक क्विंटल से अधिक है, इसलिए दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।’





Rana Balachauria Murder: मोहाली में दिनदहाड़े हुई कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया की हत्या, गैंग ने किया मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का दावा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138