LHC0088 • Yesterday 21:27 • views 411
प्रतापगढ़ के अंतू में खेत में सिंचाई करने गए किसान राम लखन यादव की हत्या कर दी गई, फाइल फोटो। जागरण
संसू, जागरण संडवा चंद्रिका (प्रतापगढ़)। जनपद के अंतू इलाके में रविवार रात हत्या कर दी गई। किसान को जान से मार दिया गया। वह खेत की सिंचाई को गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश नलकूप के निकट सरसों के खेत में मिली। सिर पर चोट के निशान थे। भारी वस्तु से प्रहार करने का अनुमान लगाया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अंतू के नरी गांव में वारदात
अंतू क्षेत्र के नरी निवासी 55 वर्षीय राम लखन यादव रविवार रात खेत की सिंचाई करने बेटे उभयभान के साथ रविवार शाम को नलकूप पर गए थे। खेत की सिंचाई करने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने बेटे को घर भेज दिया। उससे कहा कि कुछ देर बाद वह घर लौटेंगे।
घने कोहरे में ढूंढा पर नहीं मिला
जब रात तक राम लखन यादव घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उन्हें ढूंढने बाहर निकले। जब सुराग नहीं लगा तो अंतू पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस के साथ स्वजन ने फिर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया लेकिन घना कोहरा के कारण उनका पता नहीं चल सका तो घर लौट गए।
सिर पर गहरे जख्म बयां कर रहे थे वारदात
सुबह फिर परिवार के लोग ढूंढने लगे तो नलकूप के पास सरसों के खेत में राम लखन यादव का शव मिला। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। राम लखन के सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
एसपी भी जांच को पहुंचे
जानकारी होने पर एसपी दीपक भूकर, एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल के साथ फोरेंसिक टीम पहुंची। फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच-पड़ताल की, अधिकारियों ने भी ग्रामीणों और परिवार के लोगों से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026 : ये मोबाइल एप डाउनलोड कर लें, दिखाएगा हर एक रास्ता, टिकट से लेकर होटल तक सब एक क्लिक में मिलेगा
यह भी पढ़ें- संगम नगरी में दहेज को लेकर विवाहिता पर जुल्म, 15 दिन कमरे में भूखा-प्यासा बंद रखा, मारपीट व खाने में दिया स्लो प्वाइजन
मृतक राम लखन के छोटे भाई स्वामीनाथ ने कहा कि भाई की हत्या की गई है। बताया कि राम लखन की मां की हत्या करीब 26 वर्ष पूर्व हुई थी। इस मामले में गांव के ही तीन लोग आरोपित थे। उन्हें दो वर्ष पूर्व सजा हुई है। |
|